HDFC Bank UPI Service: एचडीएफसी बैंक के अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। नवंबर महीने में दो दिनों तक आप यूपीआई सर्विस का यूज नहीं कर पाएंगे। एचडीएफसी बैंक ने नवंबर में दो दिनों के लिए अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह अस्थायी छुट्टी आवश्यक सिस्टम रखरखाव के लिए की जा रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इस दिनों के लिए बंद की गई है यूपीआई सर्विस
एचडीएफसी बैंक की UPI सर्विस का डाउनटाईम बैंक की वेबसाइट के अनुसार 5 नवंबर 2024 को रात 12:00 बजे से 2:00 बजे तक (2 घंटे) रहेगा। इसके बाद 23 नवंबर 2024 को रात 12:00 बजे से 3:00 बजे तक (3 घंटे) के लिए यूपीआई सर्विस का ग्राहक यूज नहीं कर पाएंगे।
किन-किन सर्विसेस का नहीं कर पाएंगे यूज?
एचडीएफसी बैंक के करेंट और सेविंग अकाउंट, Rupay क्रेडिट कार्ड पर वित्तीय और गैर-वित्तीय UPI ट्रांजेक्शन का आप इन दोनों दिनो पर यूज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप, जीपे, व्हाट्सएप पे, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस, मोबिक्विक और क्रेडिट पे जैसी सर्विस के माध्यम से किए गए सभी UPI ट्रांजेक्शन भी इस दौरान बाधित रहेंगे। वहीं, एचडीएफसी बैंक के माध्यम से रजिस्टर ट्रेडिंग अकाउंट पर भी सभी UPI ट्रांजेक्शन बंद रहेंगे।
इस वजह से बैंक ने बंद की है यूपीआई सर्विस
बैंक ने नवंबर में दो दिनों के लिए अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह अस्थायी छुट्टी आवश्यक सिस्टम रखरखाव के लिए की जा रही है, ताकि सभी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक स्मार्टफोन सक्षम फंड ट्रांसफर है, जो बैंक कस्टमर्स को एक यूपीआई आईडी का उपयोग करके पैसे का भुगतान / प्राप्त करने की सर्विस देता है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस पीरियड के दौरान UPI से संबंधित ट्रांजेक्शन में कोई असुविधा न होने के लिए पहले से ही आवश्यक पेमेंट कर लें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications