शेयर बाजार में इन दिनों प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग स्टॉक्स फोकस में है. लगातार जारी खरीदारी से शेयरों में मजबूत रैली देखी जा रही. इसमें ICICI बैंक, एक्सिस बैंक समेत HDFC बैंक के शेयर शामिल हैं. अलग-अलग खबरों की वजह से सेक्टर के शेयरों में जोश दिख रहा.
बजट के पहले रैली में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC बैंक का शेयर फोकस में है. वजह बैंक को लेकर पॉजिटिव खबर है. इसके तहत खबर है कि HDFC बैंक का शेयर MSCI इंडेक्स में शामिल हो सकता है, जिससे करीब 4 अरब डॉलर तक का इनफ्लो आ सकता है. ब्रोकरेज भी शेयर पर बुलिश नजर आ रहे.
HDFC बैंक को लेकर क्या है खबर?
प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का दिग्गज HDFC बैंक फोकस में है, जिसकी वजह शेयर होल्डिंग पैटर्न है. बैंक ने शेयर होल्डिंग पैटर्न को लेकर 2 जुलाई यानी मंगलवार को एक्सचेंज को जानकारी दी. इसके तहत विदेश संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की हिस्सेदारी घटी है. बैंक में FIIs के हिस्सेदारी मार्च तिमाही में 55 फीसदी के नीचे फिसल गई है.
आसान शब्दों में कहें तो FIIs की शेयरहोल्डिंग बैंक में MSCI के कटऑफ के नीचे पहुंच गई है. इसके बाद अब बैंक का वेटेज MSCI इंडेक्स में बढ़ सकता है. विदेशी निवेशकों की शेयरहोल्डिंग कट ऑफ के नीचे आने से बैंक का वेटेज बढ़ेगा. वेटेज बढ़ने से बैंक में 300-400 करोड़ डॉलर के इनफ्लो की उम्मीद है. फिलहाल बैंक में FIIs की शेयरहोल्डिंग 54.83% है.
HDFC बैंक का ADR भागा
पॉजिटिव ट्रिगर के चलते HDFC बैंक का ADR उछल गया है. ADR में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. इसकी वजह से बुधवार को शेयर में बंपर रैली देखने को मिल सकती है. शेयर पिछले एक महीने में 13 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. 3 महीने में शेयर 17 फीसदी और एक साल में सपाट प्रदर्शन रहा, जोकि 2 फीसदी बढ़ा है.

शेयर पर ब्रोकरेज का नजरिया
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HDFC बैंक के शेयर पर खरीदारी की राय को बरकरार रखा है. शेयर पर 1880 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक HDFC बैंक में विदेश शेयर होल्डिंग घटकर 54.8% पर फिसल गई है, जिससे MSCI में शामिल हो सकता है. क्योंकि इसका कट ऑफ नीचे आ गया है. इसके चलते अगस्त रिव्यू में शेयर का वेटेज बढ़ सकता है. इसके अलावा मध्यम अवधि में दमदार डिपॉजिट ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार बड़े फैक्टर्स हो सकते हैं.
UBS ने भी HDFC बैंक के शेयर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि विदेश निवेशकों का बेडरूम इंडेक्स के 25% कट ऑफ से ज्यादा है. इससे MSCI इंडेक्स में शेयर के वेटेज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके चलते 3 सो 6.5 अरब डॉलर की खरीदारी हो सकती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
