HDFC Bank Share Price: आज सुबह से ही एचडीएफसी बैंक का शेयर भारी गिरावट में कारोबार कर रहा है। इस शेयर के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी-50 में भारी गिरावट है। भारी गिरावट के साथ एचडीएफसी बैंक का शेयर दोपहर में एक बजे के करीब 119 रुपये की गिरावट के साथ 1560 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में आइये जानते हैं जानकार अब एचडीएफसी बैंक के शेयर के बारे में क्या कह रहे हैं। वैसे ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म इस शेयर में भारी कमाई का मौका देख रही हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला।
आज एचडीएफसी बैंक के शेयर ने निफ्टी पर जहां न्यूनतम का स्तर 1,553.00 रुपये का बनाया है वहीं अधिकतम का स्तर 1,596.80 रुपये का बनाया है। इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक के शेयर का बीते एक साल के दौरान न्यूनतम का स्तर करीब 1,460.25 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर 1,757.50 रुपये का रहा है।

जहां तक रिटर्न की बात है तो एचडीएफसी बैंक मर्जर के बाद यह काफी नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि हाल ही में एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी का मर्जर हो गया है।
- एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 1 माह के दौरान 5.83 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 3 माह के दौरान 1.22 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक 8.73 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 1 साल के दौरान 3.04 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक के शेयर ने 3 साल के दौरान 6.36 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
एचडीएफसी बैंक ने कल यानी 16 जनवरी 2024 को वित्तीय परिणाम जारी किए थे। इसमें वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के लिए बैंक ने उच्च प्रावधान किए हैं। इसके चलते आज इस शेयर पर दबाव देखा जा रहा है। यह शेयर आज निफ्टी-50 और सेंसेक्स में सबसे ज्यादा दबाव डालने वाला शेयर बन गया है।
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट है। आज सुबह बीएसई बैंकेक्स 1,166 अंक या 2.25 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। इस गिरावट में एचडीएफसी बैंक का योगदान करीब 70 प्रतिशत था।
मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने कहा ने कहा है कि आज की गिरावट के चलते एचडीएफसी बैंक में निवेश का मौका बन रहा है। लेकिन अगर किसी के पास 3 साल से लेकर 5 साल का समय है तो यह इसमें निवेश का अच्छा मौका हो सकता है। इस समय रिस्क रिवॉर्ड रेशियों निवेशकों के हित में आता दिख रहा है।
कहां तक जा सकता है एचडीएफसी बैंक के शेयर का रेट
तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी करने के बाद जेफ़रीज़ के एचडीएफसी बैंक के लिए खरीद की सलाह के साथ 2,000 रुपये का टारगेट प्राइस जारी किया है। वित्तीय परिणाम की समीक्षा विश्लेषण में उन्होंने रेखांकित किया, "एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ हमारे अनुमान से आगे था। ऋणदाता की संपत्ति की गुणवत्ता स्थिर थी, सीएएसए वृद्धि साथियों की तुलना में बेहतर थी।
वहीं मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी बैंक पर खरीद की सलाह के साथ 2,110 रुपये प्रति शेयर का टारगेट जारी किया है। मॉर्गन स्टैनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि एचडीएफसी बैंक का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) तिमाही-दर-तिमाही 2 प्रतिशत बढ़ा, जो कम करों के कारण अनुमान से 4 प्रतिशत अधिक है।
हालांकि इसी दौरान एचएसबीसी के विश्लेषकों ने एचडीएफसी बैंक के लिए 'खरीद' कॉल तो दी है, लेकिन टारगेट प्राइस 2,080 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 1,950 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने एचडीएफसी बैंक में खरीद की राय को जारी रखा है और प्राइस टारगेट 1,950 रुपये देते हुए 'खरीद' की कॉल को दोहराया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में एचडीएफसी बैंक के बारे में ब्रोकरेज फर्म का नजरिया बताया जा रहा है। यह निवेश की राय नहीं है। कृपया निवेश का फैसला वित्तीय सलाहकार से राय लेकर की करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
