HDFC Bank Share Price: HDFC Bank के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा बढ़ता नजर आ रहा है। बैंक में नए MD और CEO की नियुक्ति के बाद Emkay Research समेत कई ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इनमें Emkay ने सबसे ज्यादा ₹1,225 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर से देखें तो इस टारगेट तक शेयर में करीब 74% की तेजी की गुंजाइश है।

दरअसल, HDFC Bank के शेयर में सोमवार को दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 2% चढ़ा था, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ गई और यह 2.31% की गिरावट के साथ ₹704.55 पर बंद हुआ। लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन के चलते शेयर का वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तर पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि नए नेतृत्व के तहत बैंक के कारोबार में सुधार आने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली कम होने पर शेयर में री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।
CEO की नियुक्ति से खत्म हुआ बड़ा ओवरहैंग-
HDFC Bank के लिए सबसे बड़ा बदलाव नए MD और CEO की नियुक्ति है। RBI ने 1 अक्टूबर को अनूप बागची को बैंक का नया MD और CEO बनाने की मंजूरी दी है। उनका तीन साल का कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। वह मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे। बागची ICICI ग्रुप में लंबे समय तक अलग-अलग नेतृत्व भूमिकाओं में रह चुके हैं। Emkay का मानना है कि बागची की नियुक्ति से निवेशकों और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हो सकता है।
किस ब्रोकरेज ने कितना टारगेट दिया?
Emkay Research ने HDFC Bank पर Buy रेटिंग के साथ ₹1,225 का टारगेट दिया है। इसके बाद PL Capital ने ₹950, Motilal Oswal ने ₹925 और ICICI Securities ने ₹920 का टारगेट दिया है। यानी चारों ब्रोकरेज शेयर में मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी की संभावना देख रहे हैं। Motilal Oswal के मुताबिक नए नेतृत्व और कारोबार व कमाई में सुधार से निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है।
ब्रोकरेज को FY28 से बैंक की कमाई में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं ICICI Securities का मानना है कि नए CEO की नियुक्ति से लंबे समय से बना नेतृत्व संबंधी दबाव कम हो सकता है और बैंक के लिए रणनीतिक बदलाव का रास्ता खुल सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications
