HDFC Bank Share: देश के दिग्गज प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक के शेयर गुरुवार (28 अगस्त) को निवेशकों के फोकस में रहेंगे। दरअसल, 26 अगस्त (मंगलवार) को एचडीएफसी बैंक के शेयर बोनस इश्यू को लेकर एक्स-डेट के तौर पर कारोबार किया जिसके बाद से कंपनी के शेयर का भाव आधा हो गया।

बैंक ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले फ्री में एक शेयर मिलेगा। है। इसके लिए बैंक ने 27 अगस्त को रिकॉर्ड तिथि तय की है यानी जिसके पास बुधवार 27 अगस्त तक कंपनी के शेयर होंगे।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक ने अब तक दो बार स्टॉक स्प्लिट किया है। एचडीएफसी बैंक ने पहली बार 2011 में 1:5 के रेशियो में और फिर 2019 में 1:1 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया था।
HDFC Bank Share Price
बोनस इश्यू को लेकर एक्स-डेट के तौर पर कारोबार करते हुए कंपनी के शेयर मंगलवार (26 अगस्त) को बीएसई पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 973.05 रुपये पर बंद हुए थे। बाज़ार बंद होने पर मंगलवार को बीएसई पर बैंक का मार्केट कैप 14,94,028.71 करोड़ रुपये था। यदि आप बोनस इश्यू के बाद कंपनी के शेयर खरीदना चाहते हैं या फिर आपके पास पहले से ही स्टॉक है तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
HDFC Bank Share Price History
पिछले 6 महीनों में बैंक के शेयरों में 15 फीसदी से अधिक की तेजी आई है जबकि एक महीने में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ सपाट रहा है। एक साल में निवेशकों को 18 फीसदी जबकि पांच साल में मात्र 74 फीसदी का रिटर्न मिला है।
HDFC Bank Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट के तकनीकी एवं डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख चंदन तापड़िया के अनुसार, एफआईआई द्वारा लगातार बिकवाली के साथ शॉर्ट टर्म में बाजार की धारणा निश्चित रूप से बदली है। इसकी वजह से एफआईआई-प्रधान शेयरों और बाजार में भी गति कमजोर है।
उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक के शेयर वर्तमान में सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं। चार्ट में देखें तो एचडीएफसी बैंक में प्रमुख रुझान नकारात्मक नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में कुछ बिकवाली देखने को मिल रही है। अगर एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत 950 रुपये तक गिरती है, तो इसे खरीदने या पोर्टफोलियो में और शेयर जोड़ने पर विचार करना चाहि। एचडीएफसी बैंक गिरावट पर खरीदने लायक स्टॉक है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
