HDFC Bank Maintenance Schedule: एचडीएफसी बैंक के कस्टमर्स के लिए जरूरी जानकारी आ गई है। 9 और 10 मई 2025 को ये बैंक शेड्यूल्ड मेंटेनेंस करेगा जिससे कुछ डिजिटल बैंकिंग सर्विसेस प्रभावित हो सकती हैं। इसमें UPI लेनदेन, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सर्विस और अन्य सर्विसेस भी शामिल हैं।

इस समय पर डेबिट कार्ड से कोई भी पेमेंट नहीं कर पाएंगे (HDFC Bank service interruptions May 2025)
यूजर्स को असुविधा न हो, इसके लिए यह मेंटेनेंस सुबह के शुरुआती घंटों में रखा गया है, क्योंकि तब बैंकिंग एक्टिविटी कम होती हैं। बैंक ने ग्राहकों को पहले से अपने जरूरी ट्रांजैक्शन्स निपटाने की सलाह दी है। इसके बारे में बैंक ने वेबसाइट पर भी जानकारी दी है।
HDFC बैंक मेंटेनेंस का काम 9 मई को रात 12:30 से 2:30 बजे तक के लिए होगा। इस समय पर आप डेबिट कार्ड से कोई भी पेमेंट या खरीदारी नहीं कर पाएंगे। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन सर्विस दोनों ही शामिल हैं। अगर आपको कोई जरूरी पेमेंट करनी है, तो मेंटेनेंस से पहले ही कर लें, ताकि परेशानी न हो।
ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए ये है टाइमिंग (HDFC Bank Services)
E-commerce ट्रांजैक्शन को लेकर भी बैंक ने जानकारी दी है। 9 मई को रात 12:30 से 2:00 बजे तक, आप HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कर पाएंगे। इस दौरान e-commerce साइट्स पर पेमेंट काम नहीं करेगा। इसी दिन कुछ समय के लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधाएं और स्टेटमेंट देखना या डाउनलोड करना भी मौजूद नहीं होगा।
क्रेडिट कार्ड का यूज इस समय पर नहीं कर सकेंगे
इसके अलावा बैंक की 9 मई को क्रेडिट कार्ड सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद रहेगी। रात 1:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक (3 घंटे) के लिए ये सर्विसेस काम नहीं करेंगी। ऐसे में आप क्रेडिट कार्ड से कोई भी लेनदेन (पेमेंट/खरीदारी) नहीं कर पाएंगे। साथ ही, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखना या डाउनलोड करना भी इस दौरान संभव नहीं होगा इसलिए जरूरी काम मेंटेनेंस से पहले ही निपटा लें।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
