नयी दिल्ली। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने अप्रैल-जून तिमाही के फाइनेंशियल नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक ने कोरोना संकट के बावजूद इस तिमाही में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। एचडीएफसी बैंक को 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,658.62 करोड़ रु का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल इसी तिमाही में 5,568.16 करोड़ रु के मुकाबले 19.58 फीसदी अधिक है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम में भी 17.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसे एडवांसेज में 20.9 फीसदी और डिपॉजिट में 24.6 फीसदी की बढ़ोतरी से सहारा मिला। बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम अप्रैल से जून के दौरान 15,665.40 करोड़ रु की रही।

प्रोविजन में बढ़ोतरी से सीमित रहा मुनाफा
एचडीएफसी बैंक के नतीजों के अनुसार इसके प्रोविजन और कंटिनजेंसीज या आक्समिक व्यय (Provision and Contingencies) पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 48.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,891.52 करोड़ रु के रहे। इसमें 1000 करोड़ रु के सिर्फ कंटिनजेंसीज या आक्समिक व्यय ही रहे। प्रोविजन और कंटिनजेंसीज में इतनी ज्यादा बढ़त की वजह से बैंक के मुनाफे में सीमित बढ़ोतरी हुई। मुनाफे में कम बढ़ोतरी का दूसरा कारण रहा अन्य आय (Other Income) का कम बढ़ना।
कैसा रहा एनपीए अनुपात
एचडीएफसी बैंक के एनपीए अनुपात में थोड़ा सुधार हुआ। पिछले साल अप्रैल-जून में सकल एनपीए (Non-Performing Assets) अनुपात 1.40 फीसदी रहा था, जो घट कर 1.36 फीसदी रह गया। इस दौरान शुद्ध एनपीए अनुपात 0.43 फीसदी से गिर कर 0.33 फीसदी पर आ गया। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 फीसदी रहा। शुद्ध ब्याज मार्जिन बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा जनरेट ब्याज आय और उनके उधारदाताओं को दी गई ब्याज की राशि के बीच अंतर का माप है।
कितने पर एचडीएफसी बैंक का शेयर
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। 1062.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ये कल सुबह 1061.45 रु पर खुला। मगर कारोबार के दौरान 1103.85 रु तक ऊपर चढ़ा और आखिर में 36.80 रु या 3.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1099.15 रु के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल 6,03,463.97 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
