नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपनी ब्याज दरों में अचानक कमी कर दी है। बैंक ने लगभग सभी टेन्योर की ब्याज दरों में कटौती की है। इन ब्याज दरों में अधिकतम करीब आधा फीसदी तक की ब्याज दर में कटौती हुई है। एचडीएफसी बैंक ने एफडी में सबसे ज्यादा 91 दिन से 6 महीने में मेच्योर होने वाले दरों का ब्याज घटाया है। इसमें लगभग 0.50 फीसदी तक की कटौती हुई है। ब्याज दरों में यह कटौती 25 अगस्त 2020 से लागू मानी जाएगी।
जानिए कितना कम हुआ एफडी का ब्याज
एचडीएफसी बैंक ने 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम तक की अवधि वाली एफडी और 2 साल से 5 साल तक वाली एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है।
इस बदलाव के बाद 7 दिन से 29 दिन की एफडी पर अब 2.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 30 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर अब 3 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
इसके अलावा 9 महीने 1 दिन से से लेकर 1 साल से कम अवधि की एफडी पर 10 बेसिस प्वॉइंट का ब्याज घटाया गया है। अब इस समय की एफडी पर 4.4 फीसदी ब्याज ही मिलेगा।
वहीं 1 साल से लेकर 2 साल तक की एफडी पर अब 5.10 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
वहीं 2 साल से लेकर 3 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर अब 5.15 फीसद ब्याज दिया जाएगा।
इसके अलावा 3 साल से लेकर 5 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर अब 5.30 फीसदी ब्याज दियाा जाएगा।
सबसे ज्यादा अवधि वाली यानी 5 साल से लेकर 10 साल की मेच्योरिटी वाली एफडी पर अब 5.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
जानिए वरिष्ठ नागरिकों को कितना होगा घाटा
हर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को कुछ ज्यादा ब्याज देता है। लेकिन आम नागरिकों की एफडी पर ब्याज घटने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की एफडी पर भी ब्याज दर में कटौती कर दी गई है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर अब 3 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी ब्याज ही देगा।
दिन के हिसाब से जानें कितना मिलेगा एचडीएफसी बैंक की एफडी पर ब्याज
7-14 दिन की एफडी पर मिलेगा 2.50 फीसदी ब्याज
15-29 दिन की एफडी पर मिलेगा 2.50 फीसदी ब्याज
30-45 दिन की एफडी पर मिलेगा 3 फीसदी ब्याज
46-60 दिन की एफडी पर मिलेगा 3 फीसदी ब्याज
इससे ज्यादा दिनों की एफडी पर ब्याज दरें
61-90 दिन की एफडी पर मिलेगा 3 फीसदी ब्याज
91 दिन-6 महीना की एफडी पर मिलेगा 3.5 फीसदी ब्याज
6 महीना 1 दिन- 9 महीना की एफडी पर मिलेगा 4.4 फीसदी ब्याज
9 महीना 1 दिन से लेकर 1 साल की एफडी पर मिलेगा 4.4 फीसदी ब्याज
इससे ज्यादा दिनों की एफडी पर ब्याज दरें
1 साल की एफडी पर मिलेगा 5.10 फीसदी ब्याज
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर मिलेगा 5.10 फीसदी ब्याज
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल की एफडी पर मिलेगा 5.15 फीसदी ब्याज
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल की एफडी पर मिलेगा 5.30 फीसदी ब्याज
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर मिलेगा 5.50 फीसदी ब्याज
यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम एफडी पर सामान्य खाताधारकों के लिए हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
