नई दिल्ली, जुलाई 17। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को अपने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए। साल दर साल आधार पर बैंक के तिमाही मुनाफे में 16.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल समान तिमाही में इसने 6,658,60 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जबकि इस साल अप्रैल-जून तिमाही में यह 7,729.60 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा। हालांकि बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमान से कम रहा। जानकारों ने एचडीएफसी बैंक के लिए 7900 करोड़ रु के मुनाफे का अनुमान लगाया था।

ब्याज इनकम में भी बढ़ोतरी
साल दर साल आधार पर एचडीएफसी बैंक की ब्याज इनकम में भी बढ़ोतरी हुई है। बैंक की ब्याज इनकम 15665.7 करोड़ रु से 8.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 17009 करोड़ रु रही। बैंक के एडवांसेज में 14.4 फीसदी का इजाफा हुआ, जिसके चलते इसकी ब्याज इनकम इतनी बढ़ी। बैंक ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने तिमाही के करीब दो-तिहाई हिस्से में बिजनेस एक्टिविटी को बाधित किया, जिससे कलेक्शन में दिक्कत आई।
प्रोविजन में हुआ इजाफा
कोरोना की दूसरी के लिए कारण बैंक के प्रोविजन भी बढ़े। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में 3891.5 करोड़ रु के मुकाबले इसके प्रोविजन इस साल समान तिमाही में 4219.7 करोड़ रु के रहे। इसी साल जनवरी-मार्च में बैंक के प्रोविजन 4694 करोड़ रु के रहे थे। ग्रॉस एनपीए अनुपात भी बढ़ा। एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए अनुपात 1.47 फीसदी रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 1.36 फीसदी रहा था। इस साल जनवरी-मार्च में यह 1.32 फीसदी रहा था।
जानिए बाकी आंकड़े
तिमाही के लिए बैंक का प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ कर 15,137 करोड़ रुपये हो गया। वहीं लिक्विडिटी कवरेज अनुपात 126 प्रतिशत रहा, जो आवश्यकता से अधिक है। तिमाही के अंत में बैंक की बैलेंस शीट का आकार 17,53,941 करोड़ रुपये रहा, जो 30 जून 2020 तक 12,45,103 करोड़ रुपये से 13.5 प्रतिशत अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
