HDFC Bank Q2 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक को जुलाई से सितंबर के दौरान 16,820 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 15976 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक के नेट प्रॉफिट में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज को FY25 के दूसरी तिमाही के नतीजे की जानकारी दी.
Q2 में बढ़ी ब्याज से कमाई
एक्सचेंज फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने बताया कि Q2 में ब्याज से कमाई में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह जुलाई से सितंबर के दौरान 30,114 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 27384 करोड़ रुपए थी. इस दौरान प्रोविजन का आंकड़ा 2700.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले 2903.8 करोड़ रुपए रहा था. जबकि पिछली तिमाही में 2602.06 करोड़ रुपए था.

बुरे फंसे लोन में भी हुआ इजाफा
प्राइवेट बैंक ने बाजार को बताया कि ग्रॉस एनपीए का आंकड़ा 30 सितंबर को 34,250.6 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 33,025.7 करोड़ रुपए रहा था. इस दौरान नेट एनपीए 9,508.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,308.5 करोड़ रुपए हो गया है. ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर Q2 में बढ़कर 1.36 फीसदी रहा, जोकि पिछली तिमाही में 1.33 फीसदी था. इस दौरान नेट एनपीए भी बढ़कर 0.41 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि पिछली तिमाही में 0.39 फीसदी पर था.
एचडीएफसी बैंक के शेयरों का प्रदर्शन
एचडीएफसी बैंक का शेयर शुक्रवार को करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 1681.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. करीब 12.82 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाले इस बैंक के शेयर का 52-वीक हाई 1,791.90 रुपए है, जोकि 3 जुलाई को टच किया था. शेयर का भाव पिछले 6 महीने में करीब 13 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. हालांकि, 1 साल की अवधि में शेयर केवर 11 फीसदी ही चढ़ा है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
