HDFC Bank Bonus & Dividend: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में मंगलवार को हल्की कमजोरी दर्ज की जा रही. हालांकि, बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर जोश दिखा, जिसमें बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी HDFC बैंक भी शामिल है. शेयर BSE पर आधे फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 2000 रुपए के पार निकल गया है.
HDFC बैंक करेगी डबल धमाका
एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत बुधवार को करीब आधे फीसदी की तेजी है. क्योंकि प्राइवेट सेक्टर की इस कंपनी ने ऐलान किया है कि उसका बोर्ड इस वीकेंड में वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के परिणामों के साथ-साथ एक स्पेशल डिविडेंड और बोनस इश्यू पर विचार करेगा. कारोबारी सेशन में बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.33% बढ़कर 2,021.90 रुपए पर पहुंच गए.
एचडीएफसी बैंक की बोर्ड मीटिंग शनिवार यानी 19 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली है, जिसमें 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए बिना लेखापरीक्षित स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी.

एचडीएफसी बैंक डिविडेंड इतिहास
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के लेंडर्स HDFC बैंक ने अंतिम बार 27 जून, 2025 को 22 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था. इससे पहले बैंक ने 10 मई, 2024 को 19.50 रुपए प्रति शेयर और 16 मई, 2023 को 19 रुपए प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड जारी किया था. बैंक ने 12 मई, 2022 को 15.50 रुपए प्रति शेयर और 29 जून, 2021 को 6.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया था.
एचडीएफसी बैंक शेयर प्राइस वैल्यू
एचडीएफसी बैंक के शेयर वैल्यू में पिछले एक महीने में 5% से ज्यादा और पिछले तीन महीनों में 8% की तेजी हुई है. पिछले 6 महीनों में स्टॉक 22% से अधिक बढ़ गया है. सालाना आधार पर 24% ऊपर है. 5 साल की अवधि में एचडीएफसी बैंक के शेयर प्राइस ने 91% का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
