नयी दिल्ली। मार्केट कैप के मामले में देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक के मुनाफे में 17.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी बैंक ने कोरोना संकट के बीच जनवरी-मार्च में 6,927.69 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हालांकि बैंक का मुनाफा जानकारों के अनुमान से कम रहा। जानकरों ने बैंक के लिए 7228.9 करोड़ रुपये के मुनाफे का अंदाजा लगाया था। एचडीएफसी बैंक के इतने तगड़े मुनाफे के पीछे कई कारण हैं, जिनमें उच्च अदर इनकम, ऑपरेटिंग इनकम, बेहतर शुद्ध ब्याज आमदनी और कम टैक्स लागत शामिल हैं। हालांकि लोन के लिए तेजी से बढ़े प्रोविजन से इसके मुनाफे में बढ़त सीमित रही।

शुद्ध ब्याज आमदनी अनुमान से अधिक रही
जानकारों ने एचडीएफसी बैंक की शु्द्ध ब्याज आमदनी 14,972.7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। मगर इसकी ये इनकम साल दर साल आधार पर 16.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ जानकारों के अनुमानों से अधिक 15,204.06 करोड़ रुपये की रही। ब्याज इनकम में से ब्याज खर्च को घटाने पर शुद्ध ब्याज इनकम का पता चलता है। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 फीसदी रहा। मार्च समाप्ति पर बैंक के एडवांस 993000 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2019 के मुकाबले 21.2 फीसदी अधिक हैं। एक साल पहले इसके एडवांस 819400 करोड़ रुपये के थे।
एनपीए में आई गिरावट
मुनाफे और ब्याज आमदनी में बढ़त के अलावा अच्छी खबर है बैंक के एनपीए (दबावग्रस्त संपत्तियां) घटना। बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो 16 बेसिस पॉइंट घट कर 1.26 फीसदी और शुद्ध एनपीए रेशियो 12 बेसिस पॉइंट घट कर 0.36 फीसदी रह गया। मूल्य में देखें तो इसका ग्रॉस एनपीए 5.8 फीसदी की गिरावट के साथ 12,649.97 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 20.72 फीसदी की गिरावट के साथ 3,542.36 करोड़ रुपये पर आ गई। बैंक की गैर-ब्याज इनकम 23.84 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 6,032.57 करोड़ रुपये रही। इसमें बड़ा योगदान फीस और कमीशन, निवेश की बिक्री / पुनर्मूल्यांकन और रिकवरी तथा डिविडेंड का रहा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
