नई दिल्ली, मई 26। पूरे भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों और लॉकडाउन के मद्देनजर एचडीएफसी बैंक ने देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों की सहूलियत के लिए मोबाइल ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) की उपलब्धता का ऐलान किया है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एचडीएफसी बैंक ने 50 से अधिक शहरों में मोबाइल एटीएम को सफलतापूर्वक तैनात किया, जिससे लाखों ग्राहकों को उनकी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली। इन मोबाइल एटीएम से आसानी से कैश प्राप्त करने के अलावा और भी कई सुविधाएं मिलती हैं, जिनकी डिटेल हम आपको आगे देंगे।
कहीं भी आ-जा सकती हैं मोबाइल एटीएम
ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) एक कम्प्यूटराइज्ड मशीन हैं, जो बैंक ग्राहकों को बिना किसी शाखा में जाए बिना अपने खातों तक एक्सेस हासिल करने, पैसे निकालने और अन्य वित्तीय लेनदेन की सुविधा देती है। मोबाइल एटीएम का फायदा यह है कि ये पोर्टेबल होती हैं और इन्हें कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है।
किन कार्डों का हो सकता है इस्तेमाल
आप हर उस एटीएम, डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड कार्ड का उपयोग करके मोबाइल एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, जिनसे अन्य एटीएम से लेन-देन की जा सकती है। इन कार्डों का उपयोग कई अन्य तरह की खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। बता दें कि मोबाइल एटीएम को लगाने के लिए शहर के स्थानीय अधिकारियों से सहयोग किया जाता है।आप हर उस एटीएम, डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड कार्ड का उपयोग करके मोबाइल एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, जिनसे अन्य एटीएम से लेन-देन की जा सकती है। इन कार्डों का उपयोग कई अन्य तरह की खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। बता दें कि मोबाइल एटीएम को लगाने के लिए शहर के स्थानीय अधिकारियों से सहयोग किया जाता है।
कैसे करें एचडीएफसी एटीएम का उपयोग
अपने नजदीकी एचडीएफसी एटीएम पर जाएं। एटीएम में अपना कार्ड डालें। लेन-देन पूरा होने तक कार्ड को टर्मिनल में छोड़ दें। मिलने वाली सेवाओं पर क्लिक करें। एटीएम स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। संकेत मिलने पर ही कार्ड निकालें। एटीएम छोड़ने से पहले कीपैड पर मौजूद कैसंल बटन को 2-3 बार दबाएं।
मोबाइल एटीएम पर मिलने वाली सेवाएं
आप मोबाइल एटीएम से कैश निकालने के अलावा बैलेंस चेक कर सकते हैं। साथ ही इससे मिनी स्टेटमेंट के लिए आवेदन, एटीएम पिन बदलना, एटीएम पिन जनरेट, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, ग्राहकों को इंस्टैंट लोन, चेक बुक / अकाउंट स्टेटमेंट के लिए ऑर्डर, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल का भुगतान, चेक स्टेटस के बारे में पूछताछ, आईपिन (नेटबैंकिंग पिन) के लिए अनुरोध, मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, मोबाइल नंबर अपडेट और कैशलेस नकद निकासी भी की जा सकती है।
जानिए सर्विसेज की डिटेल
एचडीएफसी एटीएम चेकबुक या अकाउंट स्टेटमेंट ऑर्डर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप अपनी बैलेंस राशि और अपने खाते पर पिछले 9 लेनदेन वाला एक मिनी-स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। आप एचडीएफसी के किसी भी एटीएम से अपने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर सकते हैं। आप खातों में पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं। एक कार्ड को अधिकतम 16 खातों (बचत और चालू) से जोड़ा जा सकता है। सीधे अपने फोन से बैंकिंग सेवाओं तक एक्सेस हासिल करने के लिए मोबाइलबैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। डीसीसी (डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन) किसी विदेशी को वो सटीक राशि देखने की सुविधा देता है जो एटीएम का उपयोग करते समय विदेशों में उसके बैंक खाते से काटी जाएगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications