Hdfc bank: 7 सितंबर यानी आज के दिन एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने एमसीएलआर रेट में बदलाव किया है. बैंक ने एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी की है. एमसीएलआर का प्रभाव बैंक के ब्याज दर पर भी पड़ता है. चलिए एचडीएफसी बैंक के नए दरों के बारे में जानते हैं.

देश की दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आज एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट) में बड़ा बदलाव किया है इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने एक साल की एमसीएलआर दर में बदलाव किया है. यह दर पहले 9.10 फीसदी थी, लेकिन अब इसे बदलकर 9.45 फीसदी कर दिया गया है. जिसका मतलब ये हुआ कि एमसीएलआर दर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
वहीं अगर तीन महीने वाले एमसीएलआर दर की बात करें तो इसमें 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 3 महीने की एमसीएलआर दर पहले 9.25 फीसदी थी, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 9.30 फीसदी कर दिया है.
इन टेन्योर में नहीं हुआ कोई बदलाव
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने सिर्फ एक साल वाले और तीन महीने वाले टेन्योर के दर में ही बदलाव किया है. बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर दर 9.10 फीसदी रखी है, इसके अलावा 1 महीने की एमसीएलआर दर 9.15 फीसदी है. वहीं 6 महीने की दर 9.40 फीसदी रखी गई है. अगर साल वाले टेन्योर के एमसीएलआर दर की बात करें तो बैंक ने 1 साल से लेकर 3 साल तक वाले टेन्योर के लिए दरें 9.45 फीसदी रखी हैं.
कैसा रहा बैंक का शेयर बाजार में प्रदर्शन?
शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 1,638.15 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं बैंक के शेयर में पिछले एक साल में सिर्फ 1.69 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
क्या होता है एमसीएलार?
एमसीएलआर वे न्यूनतम दर है, जिसके नीचे बैंक लोन नहीं दिया दे सकता या यह भी कह सकते है कि एमसीएलआर दर के नीच बैंक को लोन देने की अनुमति नहीं होती है. यह एक तरह से बैंक की लोन देने की न्यूनतम दर है. देश की केंद्रीय बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 1 अप्रैल 2016 को MCLR लागू किया था. इसका उद्देश्य यही था कि देश में लोन देने की कोई न्यूनतम दर हो.
2016 से पहले लोन बेस रेट या बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) पर दिया जाता था. ऐसा माना जाता है कि एमसीएलआर बढ़ने से तो होम, पर्सनल और बिजनेस लोन में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
