HDFC Bank Market Cap: आपको जानकारी के लिए बताते चलें की एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 13 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने के अंदर एचडीएफसी के बैंक में 12 प्रतिशत से अधिक का उछाल भी दर्ज किया गया है। विशेषज्ञ इसे एक ऐसे स्टॉक के रूप में देखते हैं, जिसमें ग्रोथ के चांसेस काफी ज्यादा है। एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में हाल में ही आई तेजी के बावजूद यह समय इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि आगे इसके स्टॉक और भी ज्यादा बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।
कई सारे एक्सपर्ट्स एचडीएफसी बैंक के स्टॉक को लेकर बुलिश है, यानी उन्हें इसके स्टॉक के द्वारा जबरदस्त परफॉर्मेंस की पूरी उम्मीद है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब एफसीडीएफसी बैंक पिछली कमाई के आधार पर निफ्टी वैल्यूएशन पर डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा हो।

वहीं एक और एक्सपर्ट का मानना है कि एचडीएफसी बैंक का स्टॉक आपके पोर्टफोलियो को काफी ज्यादा ऊपर ले जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार आगे आने वाले 12 महीना के अंदर कंपनी के शेयर की कीमत 2000 से भी अधिक की बहुत आसानी से हो जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एचडीएफसी बैंक मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की टॉप 5 बड़ी कंपनियों में से एक है। गौरतलब है कि इस कंपनी के शेयर में पिछले 1 महीने के अंदर करीब 12 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है। अगर बात की जाए आज के दिन यानी 28 दिसंबर 2023 की तो मार्केट बंद होने तक एचडीएफसी बैंक के स्टॉक ने अपने यूजर्स को 0.33 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और इसके शेयर 1708.85 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।
गौरतलब है कि इस समय एचडीएफसी बैंक के शेयर पिछले 52 हफ्तों के उच्च स्तर के काफी करीब है और जल्द ही इसे भी पार कर सकते हैं। पिछले 5 सालों के अंदर कंपनी के शेयर्स ने निवेशकों को 61.41 प्रतिशत तक का रिटर्न भी दिया है।
अगर बात करें पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, इस कंपनी के स्टॉक का पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1757.5 रुपए रहा है। नहीं अगर आप निचले स्तर की बात करते हैं तो, पिछले 52 हफ्तों में इसका निचला स्तर 1460.25 रहा है।
सबसे खास बात यह है की एक्सपर्ट्स के द्वारा लगातार इस शेयर को खरीदने की सलाह दी जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का तो यह भी मानना है कि उन्हें ऐसा कोई कारण नहीं दिख रहा है जिस वजह से एचडीएफसी अपने नए उच्चतम स्तर को न बना पाए और यहां तक की 2000 के स्तर को भी न छू पाए। यही कारण है कि लोगों की दिलचस्पी भी इस स्टॉक में बढ़ रही है।
डिस्क्लेमर: शेयर मार्केट निवेश में बाजार जोखिम शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ विशेषज्ञों की राय के बारे में बता रहे हैं। आप अगर निवेश करना चाहते हैं तो उससे पहले किसी एक्सपर्टकी सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications