HDFC Bank : 40 अरब डॉलर के रिवर्स मर्जर डील के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर होल्डर को जारी किए गए एचडीएफसी बैंक के नए शेयर की लिस्टिंग के साथ ही देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा लेंडर एचडीएफसी बैंक सोमवार को 100 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनियों के एक्सक्लूसिव ग्लोबल क्लब में शामिल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 151 बिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यू पर बिजनेस करते हुए, यह अब मोर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ चाइना जैसे दिग्गजों से भी बड़ा दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा लेंडर है।

जेफरीज की तरफ से कहा गया है कि मर्जर विशेष रूप से बंधक, बीमा, एमएफ में उधर देने और क्रॉस सेल के रास्ते को व्यापक बनाता है। जेफरीज की तरफ से कहा गया है कि जमा राशि जुटाने से सफलता मिलनी चाहिए। जेफरीज ने कहा कि हम फाइनेंशियल ईयर 23-26 में 17 प्रतिशत का लाभ सीएजीआर, 1.9 फीसदी का आरओए का अनुमान लगाते हैं।
40 अरब डॉलर का मेगा मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक ने एचडीएफसी के कारोबार को संभाला। जो 1 जुलाई से लागू हुआ। लेकिन आज पहला दिन है। जब एचडीएफसी बैंक के स्टॉक ने एक विलय इकाई के रूप में कारोबार शुरू किया है।
एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर ने 13 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार बंद कर दिया था क्योंकि 12 जुलाई शेयर आवंटन के लिए पात्र शेयर होल्डर को निर्धारित करने की रिकॉर्ड डेट थी।
बैंक ने ऑल स्टॉक मर्जर डील के एक हिस्से के रूप में एचडीएफसी बैंक के पत्र शेयर होल्डर को 1 रु फेस वैल्यू के 3,11,03,96,492 नए इक्विटी शेयर आवंटित किए, जहां पर प्रत्येक एचडीएफसी शेयर होल्डर को उनके प्रत्येक 25 शेयर के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिले हैं।
इसलिए, बैंक की चुकता शेयर कैपिटल 559,17,98,806 शेयरों से बढ़कर 753,75,69,464 शेयर हो गई। सोमवार 17 जुलाई 2023 को दोपहर 12.41 तक एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर 1646.40 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
