HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स) को रिवाइज किया है। MCLR बढ़ने से लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं कि नई दरें क्या निर्धारित की गई हैं।

बैंक ने MCLR में किया गया बदलाव
एमसीएलआर में बैंक के द्वारा बदलाव किया गया है। ऐसे में नई दरें 8 जुलाई, 2024 से लागू होंगी। MCLR बढ़ने पर लोन का इंटरेस्ट बढ़ जाता है जिससे मौजूदा ग्राहकों की EMI बढ़ जाती है। एचडीएफसी बैंक की MCLR रेट्स 9.05% और 9.40% के बीच है।
ऐसे तय होता है MCLR
एमसीएलआर तय करते समय कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है। इसमें डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो को बनाए रखने की कॉस्ट शामिल है। रेपो रेट में बदलाव का असर एमसीएलआर रेट पर पड़ता है।
MCLR में बदलाव से लोन की ब्याज दर पर असर पड़ता है, जिससे कर्ज लेने वालों की ईएमआई बढ़ जाती है। कार लोन, ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ेगी। एमसीएलआर के बढ़ने और घटने का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत इससे जुड़े सभी तरह के लोन की ब्याज दर पर पड़ता है। MCLR बढ़ने पर लोन ग्राहकों को पहले से अधिक EMI चुकनी होगी। नया लोन लेने वाले ग्राहकों को महंगा लोन भी इसके बढ़ने के कारण मिलेगा।
HDFC बैंक की नई दरें
एचडीएफसी बैंक एमसीएलआर ब्याज दरें अब 9.05% और 9.40% के बीच होंगी। बैंक ने Overnight एमसीएलआर रेट में 10 बीपीएस की कटौती की है, जो 8.95% से घटकर 9.05% हो गई है और एक महीने के लिए यह 9% से बढ़कर 9.10% हो गई है, यानी 10 बीपीएस की वृद्धि हुई है।
तीन महीने की अवधि के लिए बैंक ने 5 बीपीएस की वृद्धि करके इसे 9.15% से 9.20% कर दिया है। छह महीने की एमसीएलआर को 9.30% से बढ़ाकर 9.35% कर दिया गया है। एक साल की एमसीएलआर, जो कई उपभोक्ता लोन से जुड़ी है, 9.30% से बढ़कर 9.40% हो गई है। बदलाव के बाद दो साल और तीन साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.40% कर दिया गया है।
एचडीएफसी बैंक की बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट 18 जून 2024 से 17.90% प्रति वर्ष है। रिवाइज्ड बेस रेट्स 9.40% होगी और 18 जून 2024 से प्रभावी हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
