अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों के बाद देश के बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने बड़ा फैसला किया है। बैंक ने कर्ज़ की दरों में 0.10 फीसदी तक घटा दी है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी बैंकों के बाद देश के बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने बड़ा फैसला किया है। बैंक ने कर्ज़ की दरों में 0.10 फीसदी तक घटा दी है। बता दें कि नई दरें आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त से लागू हो गई है। इस फैसले के बाद बैंक के सभी ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई 0.10 फीसदी तक घट जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार यानी 4 अगस्त को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरें घटाने का फैसला किया।

हाल ही में यूबीआई ने सैलरीड क्लास के लिए होम लोन दर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। यूनियन बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सैलरी वाले लोगों को 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर केवल 6.7 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा। यूबीआई ने सैलरीड क्लास के लिए होम लोन दर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। यूनियन बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सैलरी वाले लोगों को 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर केवल 6.7 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा।
नहीं हुआ ब्याज दरों में कोई बदलाव
बीते कल गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4% पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से ये फैसला किया है। रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बरकरार है। एमसीएफ, बैंक रेट 4.25% पर बरकरार है।
निजी बैंक में भी ज्याद है ब्याज दर
वहीं इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में भी 30 लाख रुपये के लोन पर 6.85 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं वर्तमान में एक्सिस बैंक के होम लोन की ब्याज दरें 7.70 प्रतिशत है। यह एमसीएलआर पर आधारित दरें हैं। जबकि बेस रेट पर आधारित होम लोन की दरें 8.80 प्रतिशत हैं। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की होम लोन की दरें 6.95 प्रतिशत है। यह दरें 35 लाख रुपए के होम लोन पर है। हालांकि आपको जब घर के लिए कर्ज लेना होगा तब आपको इससे ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। क्योंकि इन दरों के बाद बैंक या एनबीएफसी 2.95 से लेकर 3.20 प्रतिशत तक आरआर या अन्य दरें लगाते हैं। कुल मिलाकर आपको यह ब्याज दर करीबन 9 प्रतिशत के आस पास होती हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
