HDFC Bank News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में अधिकतम 9.50% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने शर्त रखी है कि यदि अनुमोदन पत्र की तारीख से सालभर के भीतर यह सौदा नहीं किया जाता तो, तो मंजूरी रद्द कर दी जाएगी।

यानी अगर HDFC बैंक इस समयसीमा को पूरा करने में विफल रहता है, तो मंजूरी रद्द हो जाएगी। यह निर्णय RBI द्वारा 3 जनवरी, 2025 को जारी किए गए पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में मिली हिस्सेदारी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) को 3 जनवरी, 2025 के आरबीआई की ओर से एक पत्र मिला, जो एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को संबोधित है। पत्र में एचडीएफसी बैंक और उसकी समूह संस्थाओं (एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस और एचडीएफसी सिक्योरिटीज सहित) को एक वर्ष के भीतर एयू एसएफबी की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों का 9.50% तक अधिग्रहण करने की मंजूरी दी गई है।
एचडीएफसी बैंक को कोटक महिंद्रा बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.5% तक हिस्सेदारी रखने की अनुमति भी आरबीआई से मिल गई है। बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि इन बैंकों में उसकी कुल हिस्सेदारी किसी भी समय उनकी चुकता शेयर पूंजी 9.50% से अधिक न हो।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मार्केट कैप
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक बीएसई 100 इंडेक्स पर लिस्ट एक शेड्यूल कॉमर्शियल बैंक है, जिसका मार्केट कैप 42,678.04 करोड़ रुपये है। इसकी तुलना में, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,37,919.84 करोड़ रुपये है।
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सहित इसकी समूह संस्थाओं के लिए एयू एसएफबी में शेयर हासिल करने की मंजूरी 2 जनवरी, 2026 तक वैलिड है। यदि अधिग्रहण तब तक पूरा नहीं होता है, तो अप्रूवल खत्म हो जाएगा।
एचडीएफसी बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह इन बैंकों में निवेश करने का इरादा नहीं रखता है क्योंकि उसे अपने ग्रुप की संस्थाओं के लिए निर्धारित 5% सीमा पार करने की चिंता है। हालांकि, इस बात की संभावना बनी हुई है कि उनकी कुल हिस्सेदारी इस सीमा को पार कर सकती है।
RBI के निर्देश 2023 के अनुसार, कुल होल्डिंग में म्यूचुअल फंड, ट्रस्टी और प्रमोटर समूह के तहत संस्थाओं द्वारा रखे गए शेयर भी शामिल हैं। भले ही HDFC बैंक का इन बैंकों में निवेश करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन संभावना है कि समूह की कुल होल्डिंग 5% की सीमा को पार कर सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, HDFC बैंक ने RBI से निवेश सीमा में वृद्धि की अनुमति मांगी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications