नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के खाताधारकों के लिए एक बुरी खबर है। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल बैंक ने क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों से अधिक चार्ज लेने का फैसला किया है। हालांकि ये चार्ज अभी नहीं बल्कि 1 सितंबर से वसूला जाएगा। आइए जानते हैं एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड बढ़ा गए चार्ज के बारे में।
बढ़ाई गई है लेट पेमेंट फीस
एचडीएफसी बैंक के ग्राहक यदि क्रेडिट कार्ड पेमेंट में देरी करते हैं तो उनसे पहले के मुकाबले अधिक चार्ज वसूला जाएगा। 1 सितंबर से लेट पेमेंट करने वालों को ज्यादा पैसा देना होगा। एचडीएफसी बैंक ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 1 सितंबर से क्रेडिट कार्ड की लेट पेमेंट के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। मालूम हो कि इसके इंफीनिया कार्ड के अलावा बाकी सभी क्रेडिट कार्ड पर नया शुल्क लिया जाएगा। लेट फाइन के लिए कुछ शर्तें होंगी। आइए जानते हैं उन शर्तों के बारे में।
कैसे लगेगा जुर्माना
एचडीएफसी बैंक ने लेट पेमेंट चार्ज संबंधित नियमों में बदलाव किए हैं। इसी बदलाव के आधार पर पहले के मुकाबले ज्यादा जुर्माना लिया जाएगा। दरअसल अगर आपने क्रेडिट कार्ड के बिल की न्यूनतम राशि जमा नहीं की तो अलग-अलग राशि के हिसाब से ही आपसे लेट पेमेंट चार्ज लिया जाएगा। मगर बैंक के इंफीनिया क्रेडिट कार्ड धारकों को छूट होगी। उन्हें लेट फाइन नहीं देना होगा।
कितना अधिक लगेगा जुर्माना
एचडीएफसी बैंक के नए लेट पेमेंट नियमों के मुताबिक अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल 25,000 रु तक है तो आपसे पहले वाली दर के अनुसार लेट पेमेंट चार्ज लिया जाएगा। मगर यदि बकाया राशि इससे अधिक है तो लेट फाइन चार्ज ज्यादा होगा। 1 सिंतबर से 25,000 रु से 50,000 रु तक के बिल पर आपसे 1100 रु लेट चार्ज वसूला जाएगा। अब तक ये चार्ज 950 रु था। 50,000 रु ज्यादा पर आपसे लेट पेमेंट जुर्माना 1300 रु लिया जाएगा। इसके अलावा आपको डुप्लीकेट फिजिकल स्टेटमेंट चार्ज की भी पेमेंट करनी होगी। हर डुप्लीकेट बिल के लिए आपसे 10 रु वसूले जाएंगे।
एचडीएफसी बैंक के नए सीईओ
आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ के रूप में शशिधर जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी। जगदीशन बैंक के मौजूदा सीईओ आदित्य पुरी की जगह लेंगे, जो 26 अक्टूबर को रिटायर होंगे। जगदीशन, जो वर्तमान में बैंक के ग्रुप हेड और चेंज एजेंट हैं, 27 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए है। एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि जगदीशन की नियुक्ति को मंजूरी देने के लिए बैंक का बोर्ड "उचित समय" पर बैठक करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
