HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक के लाखों ग्राहकों के लिए एक जरूरी जानकारी है। रविवार, 8 जून 2025 को बैंक की कुछ डिजिटल सेवाएं, जैसे कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), कुछ समय के लिए काम नहीं करेंगी।

ये है बैंक का डाउनटाइम शिड्यूल
हालांकि, ये डाउनटाइम सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही होगी, लेकिन अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं, तो आपको पहले से इसके बारे में पता होना चाहिए, ताकि उस दौरान कोई जरूरी लेन-देन न हो और आपको कोई परेशानी न उठानी पड़े। HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और बैंकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए रविवार को डाउनटाइम शिड्यूल किया है। बैंक ने इस बारे में ग्राहकों को ई-मेल और SMS के जरिए पहले से जानकारी दे दी है।
इस ऐप के जरिए कर सकते हैं ट्रांजैक्शन
डाउनटाइम के दौरान कुछ डिजिटल सेवाएं जैसे UPI कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, इस दौरान अगर ग्राहकों को किसी जरूरी लेन-देन की जरूरत हो, तो वे PayZapp ऐप के जरिए अपने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को पूरा कर सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे पहले से योजना बनाकर काम करें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।
एचडीएफसी बैंक ने जानकारी दी है कि मेंटनेंस का काम 8 जून 2025 को सुबह 2:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान पूरे 4 घंटे तक UPI से जुड़ी सभी फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इसका मतलब है कि आप इन घंटों में UPI के ज़रिए न तो किसी को पैसा भेज पाएंगे और न ही कोई पेमेंट रिसीव कर सकेंगे।
बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी जरूरी लेन-देन की ज़रूरत है, तो उसकी प्लानिंग पहले से कर लें। साथ ही, बैंक ने ये सुझाव भी दिया है कि इस दौरान लेन-देन के लिए ग्राहक PayZapp वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग रहेगी क्लोज
ध्यान देने वाली बात यह है कि डाउनटाइम के दौरान सिर्फ UPI ही नहीं, बल्कि कई और जरूरी सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसमें नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप भी शामिल हैं।
इसका मतलब है कि 8 जून की सुबह 2:30 बजे से 6:30 बजे तक आप मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के ज़रिए अपने खाते की जानकारी नहीं देख पाएंगे। न ही उस दौरान कोई फंड ट्रांसफर, डिपॉजिट या अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी कर सकेंगे।
बैंक ने दी ये जानकारी
बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि चार घंटे के इस मेंटनेंस पीरियड के दौरान कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, इस मेंटनेंस पीरियड के दौरान फंड ट्रांसफर से जुड़ी कई अहम सेवाएं जैसे UPI, IMPS, NEFT और RTGS भी काम नहीं करेंगी। यानी आप इन माध्यमों से किसी को पैसा नहीं भेज सकेंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे।
अगर आप HDFC बैंक के अकाउंट से किसी मर्चेंट को पेमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह भी इस समय नहीं हो पाएगा। इसके अलावा, इंस्टेंट अकाउंट ओपनिंग की सुविधा भी इस दौरान उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे इन कुछ घंटों के लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत या देरी से बचा जा सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
