नई दिल्ली, अक्टूबर 16। भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8,834.31 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में बैंक का मुनाफा 17.6 प्रतिशत अधिक रहा है। हाई अदर इनकम (अन्य आय) और प्रावधानों में मामूली वृद्धि से बैंक का मुनाफा इतना बढ़ा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो जून तिमाही के मुकाबले बैंक के मुनाफे में 14.3 फीसदी की ग्रोथ हुई।

ब्याज इनकम में बढ़ोतरी
इसकी शुद्ध ब्याज आय (अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर) भी बढ़ी। अच्छी लोन ग्रोथ से बैंक की ब्याज आय को भी सहारा मिला। तिमाही के दौरान यह 12.1 प्रतिशत बढ़कर 17,684.4 करोड़ रुपये हो गयी। बैंक के एडवांसेज में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कोर शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत पर रहा। दूसरी तिमाही में एडवांसेज बढ़ कर 11.98 लाख करोड़ रु के हो गए। तिमाही आधार पर एडवांसेज में 4.4 फीसदी का इजाफा हुआ।
वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग सेगमेंट से लोन ग्रोथ को सपोर्ट
लोन ग्रोथ को सबसे अधिक वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग सेगमेंट से सहारा मिला, जिसमें 27.6 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं रिटेल सेगमेंट में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। होलसेल लोन में सालाना 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान जोड़े गए नए लायबिलिटी रिलेशनशिप्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।
जानिए डिपॉजिट के आंकड़े
सितंबर 2021 में समाप्त तिमाही में डिपॉजिट 14.06 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत बढ़ी। इसमें रिटेल डिपॉजिट में 17.5 प्रतिशत और होलसेल डिपॉजिट में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
एनपीए अनुपात में गिरावट
सितंबर 2021 तक ग्रॉस एनपीए अनुपात 1.35 प्रतिशत पर रहा, जो जून 2021 तिमाही में 1.47 प्रतिशत था। वहीं शुद्ध एनपीए अनुपात 0.4 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही में 0.48 प्रतिशत था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
