HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। बैंक ने सभी सभी पीरियड के लिए MCLR(Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) को 0.10 प्रतिशत तक घटा दिया है। MCLR घटने से आपके होन लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

HDFC Bank का लेटेस्ट MCLR (HDFC Bank Latest MCLR)
एचडीएफसी बैंक के नए MCLR रेट 7 अप्रैल 2025 से लागू हो चुके हैं। MCLR ओवरनाइट 9.10% तय किया गया है। इससे पहले ये 9.20% रखा गया था। इसके अलावा एक महीना MCLR 9.10% निर्धारित किया गया है। पहले ये 9.20% पर था। तीन महीना के लिए 9.20% रखा गया है और पहले ये 9.30% था।
छह महीने के लिए 9.30% एमसीएलआर य किया गया है और पहले ये 9.40% था। इसके अलावा 1 साल के लिए 9.30% तय किया गया है। वहीं, पहले ये 9.40% था।
2 साल के लिए MCLR 9.30% तय किया गया है। इससे पहले ये 9.40% था। वहीं, 3 साल के लिए MCLR 9.35% निर्धारित किया गया है। पहले ये 9.45% था।
आपके लोन की EMI होगी कम
बैंक MCLR तय करने के लिए कई फैक्टर पर ध्यान देते हैं, जैसे डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो की लागत पर निर्भर करता है। जब बैंक अपना MCLR बदलता है तो होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन जैसी सभी फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ईएमआई पर असर पड़ता है। अगर MCLR बढ़ता है, तो लोन की ब्याज दरें बढ़ जाती हैं और आपकी ईएमआई अधिक हो जाती है। इसके अलावा अगर MCLR घटाता है, तो ब्याज दरें कम हो जाती हैं, जिससे आपकी EMI कम हो जाती है।
इन बैंकों ने भी घटाया MCLR (MCLR HDFC Bank)
केनरा बैंक ने मार्च में कुछ टेन्योर में एमसीएलआर को घटा दिया था। इसके अलावा एसबीआई ने MCLR ने बदलाव नहीं किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, IDBI बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ने भी MCLR में कोई भी फिलहाल कोई चेंज नहीं किया है।
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग (HDFC Bank MCLR)
आरबीआई फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग 7 अप्रैल से शुरू कर चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक की यह तीन दिनों की बैठक 9 अप्रैल तक खत्म होगी। इस मीटिंग में रेपो रेट पर ऐलान किया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल की शुरुआत में रेपो रेट घटाया था। रेपो रेट घटने से लोन की ईएमआई भी कम होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications