HDFC Bank Credit Card Rule: एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ अहम बदलावों की घोषणा की है। 1 जुलाई 2025 से HDFC बैंक कुछ क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर नए चार्ज लागू करने जा रहा है। ये बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी पेमेंट और इंश्योरेंस से जुड़े लेनदेन पर असर डालेंगे।

स्किल-बेस्ड प्लेटफॉर्म का यूज करने पर लगेगा इतना चार्ज
इसके अलावा स्किल-बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म पर महीने में ₹10,000 से ज्यादा खर्च अगर आप करते हैं, तो उस पर 1% का चार्ज लगेगा। यह चार्ज पूरे महीने के कुल गेमिंग खर्च पर लगेगा और ₹4,999 तक सीमित रहेगा। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर यह भी बताया है कि इन गेमिंग ट्रांजैक्शन्स पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे।
क्रेडिट कार्ड से Paytm, Mobikwik जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट्स में अगर कोई ग्राहक महीने में ₹10,000 से ज्यादा राशि एड करता है, तो उस पर भी 1% का चार्ज लगेगा। यह चार्ज पूरे महीने में वॉलेट लोडिंग के कुल अमाउंट पर लागू होगा और अधिकतम ₹4,999 तक लीमिटेड रहेगा।
एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े अन्य चार्ज
अगर किसी ग्राहक का यूटिलिटी बिल भुगतान ₹50,000 (कंज्यूमर कार्ड) या ₹75,000 (बिज़नेस कार्ड) से ज्यादा होता है, तो पूरी राशि पर 1% का चार्ज लगेगा। यह चार्ज ₹4,999 की अधिकतम सीमा तक सीमित रहेगा। इंश्योरेंस पेमेंट्स को यूटिलिटी ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा।
इन ट्रांजैक्शन्स पर 1% का चार्ज पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन अब हर ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹4,999 का चार्ज लिया जाएगा। फ्यूल ट्रांजैक्शन पर यह चार्ज तभी लगेगा जब एक बार में खर्च की गई राशि ₹15,000 या ₹30,000 से ज्यादा हो।
एजुकेशन पेमेंट्स पर यह चार्ज सिर्फ तब लगेगा जब भुगतान किसी थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए किया गया हो। अगर स्कूल या कॉलेज को सीधे भुगतान किया गया है, तो यह चार्ज नहीं लगेगा।
इंश्योरेंस पेमेंट्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की नई सीमा
Infinia और Infinia Metal कार्ड पर इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन से हर महीने अधिकतम 10,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Diners Black और Biz Black Metal कार्ड के लिए यह सीमा 5,000 पॉइंट्स प्रति माह रहेगी।
इसके अलावा अधिकतर कार्ड्स पर इंश्योरेंस पेमेंट्स से हर महीने अधिकतम 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही मिलेंगे। हालांकि, Marriott Bonvoy कार्ड पर इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन पर कोई पॉइंट लिमिट नहीं होगी यानी असीमित रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
