HDFC Bank Dividend: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में देश का सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजों के साथ FY25 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिससे शेयरहोल्डर्स को 2200% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. एक्सचेंज को HDFC बैंक ने शनिवार को Q4 की नतीजे जारी किए हैं. बैंक को जनवरी से मार्च के दौरान 17616 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर 7% बढ़ा है. दिग्गज बैंक का शेयर गुरुवार को 1.5% की तेजी के साथ 1906 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बता दें कि गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार में शुक्रवार को छुट्टी थी.
शेयरहोल्डर्स को मिलेगा तगड़ा डिविडेंड
एक्सचेंज को दी जानकारी में HDFC बैंक ने डिविडेंड की जानकारी दी है. इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 22 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड मिलेगा. यानी निवेशकों को 2200 फीसदी डिविडेंड प्रॉफिट होगा. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया गया है, जोकि शुक्रवार 27 जून 2025 है.
HDFC बैंक ने जारी किए Q4 नतीजे
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बताया कि चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.7% बढ़ा है. स्टैंडलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर 17616 करोड़ रुपए हो गया है. ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो घटकर 1.33% पर आ गया, जोकि दिसंबर तिमाही में 1.42% पर था. इसी तरह नेट नॉन-परफॉर्निंग एसेट (NNPA) रेश्यो 0.43% पर रहा, जोकि पिछली तिमाही में 0.46% पर था.

मार्च तिमाही में ग्रॉस एनपीए गिरकर 35,222.64 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 36,018.58 करोड़ रुपए और सालभर पहले की समान तिमाही में 31,173.32 करोड़ रुपए था. ब्याज से कमाई भी (NII) 10.3% बढ़कर 32,070 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 29,080 करोड़ रुपए था.
ब्याज से कमाई भी बढ़ी
बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि दिसंबर तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम 30,650 करोड़ रुपए थी. नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल एसेट पर मार्च तिमाही में 3.54% और अर्निंग एसेट इंटरेस्ट पर NIM 3.73% रहा. अन्य इनकम 12,030 करोड़ रुपए रहा.
बैंक का एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 15.8% बढ़कर जनवरी से मार्च के दौरान 25.28 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 21.84 लाख करोड़ रुपए था. तिमाही आधार पर एवरेज डिपॉजिट्स में 3.1% बढ़ा. वहीं, बैंक का CASA डिपॉजिट्स मार्च तिमाही में 8.3 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 7.85 लाख करोड़ रुपए था. इस दौरान ग्रॉस एडवांस 26.44 लाख करोड़ रुपए रहा.
बैंक ने बताया कि रिटेल लोन 9% बढ़ा. कमर्शियल एंड रूरल बैंकिंग लोन में 12.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. अन्य होलसेल लोन में 3.6% की गिरावट देखने को मिली. कुल एडवांसेज में ओवरसीज एडवांसेज का हिस्सा 1.7% रहा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications