नई दिल्ली, मई 31। चेन्नई, तमिलनाडु में एचडीएफसी बैंक के 100 से अधिक ग्राहकों के लिए बीता रविवार का दिन एक अजीबो-गरीब का दिन रहा। उनके बैंक बैलेंस में हजारों में नहीं, बल्कि कुछ के खातों में लाखों और करोड़ों तक की बढ़ोतरी की गयी। हालांकि उनकी खुशी कुछ घंटों तक ही रही। ये एक अजीब वाकया देखने को मिला। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कितना पैसा आया
चेन्नई में देश के सबसे बड़े निजी बैंक के कुछ ग्राहक टेक्निकल एरर के कारण रविवार 29 मई को कुछ घंटों के लिए करोड़पति बन गए। शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बैंक की टी नगर शाखा से जुड़े 100 खातों में प्रत्येक में 13 करोड़ रुपये जमा किए गए। ये पैसा कुल 1,300 करोड़ रुपये है। हालांकि बैंक ने इन दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि विभिन्न खातों में लोन की मात्रा कुछ हजार रुपये से लेकर 13 करोड़ रुपये तक है।
क्या रही कमी
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि यह मामला तकनीकी खराबी के कारण सामने आया। चेन्नई में एचडीएफसी बैंक की कुछ शाखाओं के कुछ खातों तक ही ये मामला सीमित रहा। निजी बैंक के अनुसार 29 मई को तड़के मैंटेनेंस के तहत एक सॉफ्टवेयर पैच की शुरुआत के कारण यह समस्या जनरेट हुई। इसके अलावा, बैंक जांच कर रहा है कि खातों में जमा अतिरिक्त धन वापस ले लिया गया है या नहीं।
3.1 करोड़ रु हुए जमा
चेन्नई में वेल्लोर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक वी संजीव, जिनका एचडीएफसी बैंक की बेसेंट नगर शाखा में खाता है, के खाते में नेट बैंकिंग के माध्यम से लेनदेन के बाद 3.1 करोड़ जमा किए गए। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दोपहर में लेनदेन करने के कुछ मिनट बाद उन्होंने बैलेंस चेक किया तो पाया कि उनके खाते में अतिरिक्त पैसा है। वे समझ गये कि यह तकनीकी त्रुटि के कारण हो सकता है।
रोक दी गयी ट्रांजेक्शन
संजीव के अनुसार जब उन्होंने 10 मिनट के बाद फिर से लॉग इन किया, तो उनके खाते में एक एरर दिखाई दी और वह कोई लेनदेन नहीं कर सके। शाम तक सारा हिसाब साफ हो गया। रविवार शाम तक मामला सुलझने की बात सामने आई है और खातों को लेन-देन के लिए फ्री कर दिया गया।
खाते में आ गये 25 करोड़ रु
भारत के अलावा ऐसी घटनाएं विदेशों में भी होती हैं। हाल ही में ब्रिटेन के एक शख्स के खाते में एक साथ 25 करोड़ रु आ गए। मगर ये पैसा उसके खाते में रुका नहीं। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के रहने वाले माइकल कार्पेंटर 25 करोड़ रु के मालिक बन गए। ये जानकर पर उन्हें बहुत खुशी हुई, पर उनकी ये खुशी ज्यादा देर के लिए नहीं थी। कुछ समय में माइकल ने एक स्टॉक्स फर्म में 1.20 लाख पाउंड या 1.13 करोड़ रु का निवेश किया था। इस पर उन्हें दिखाया गया है कि उन्हें भारी रिटर्न मिला। उन्हें अपने 1.20 लाख पाउंड पर 2216.48 फीसदी का रिटर्न मिला है और उनकी निवेश राशि 26.19 लाख पाउंड या 25.63 करोड़ रु हो गयी। पर फर्म ने चेक किया और बताया कि ऐसा एक गलती के कारण हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
