नई दिल्ली, अप्रैल 4। सोमवार को सुबह सुबह शेयर बाजार से बड़ी खबर सामाने आई है। आज एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक ने ट्रांसफॉरमेशनल मर्जर का ऐलान किया है। इसके तहत एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत होगी। इस बात की जानकारी आज सुबह हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) ने दी है। इसने बताया है कि आज बोर्ड की मीटिंग में एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय की मंजूरी दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयर होल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) को भी शामिल किया गया है। यानी उनके पास जो शेयर होंगे, वह भी बदल जाएंगे। इसके चलते आज एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भारी तेजी का माहौल है। आइये इस बारे में लेते हैं पूरी जानकारी।

शेयर में आई भारी तेजी
इस मर्जर की खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयर में भारी तेजी दर्ज हुई है। आज एचडीएफसी का शेयर 367.80 रुपये की बढ़त के साथ और एचडीएफसी बैंक का शेयर 205.50 रुपये की बढ़त के साथ सुबह ट्रेड कर रहा है।
जानिए कब तक पूरा होगा यह विलय
एचडीएफसी ने कहा कि प्रस्तावित डील का मकसद एचडीएफसी बैंक के हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो को बेहतर बनाना और इसका मौजूदा कस्टमर बेस बढ़ाना है। जानकारी के अनुसार एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का यह मर्जर वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।
जानिए क्या होगा शेयरों का अनुपात
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का शेयर एक्सचेंज अनुपात भी तय कर दिया गया है। एचडीएफसी बैंक के 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 25 फुली पेडअप इक्विटी शेयरों के बदले एचडीएफसी के 1 रुपये फेस वैल्यू के 42 फुली पेड अप शेयर मिलेंगे। एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि यह बराबरी का विलय है। उनके अनुसार यह पूरी तरह बराबरी का विलय है। हमारा मानना है कि रेरा के लागू होने, हाउसिंग सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलने, अफोर्डेबल हाउसिंग को लेकर सरकार की पहल जैसे तमाम दूसरी चीजों के कारण हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस में बड़ी तेजी आएगी। उनके अनुसार पिछले कुछ साल में बैंकों और एनबीएफसी के रेगुलेशन को बेहतर बनाया गया है। इससे विलय की संभावना बनी। इससे बड़ी बैलेंस शीट को बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर लोन के इंतजाम का मौका मिलेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications