HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के अपने नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 2.5% घटकर 623 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 638 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में करीब 19% की गिरावट दर्ज की गई है।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी की अगर रेवेन्यू की बात करें तो रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने मजबूती दिखाई है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 16.6% बढ़कर 1,052 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 901 करोड़ रुपये था।
सालान आधार पर बढ़ा मुनाफा-
अगर सालान आधार पर देखें तो कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 16% बढ़कर 2,858 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 2,460 करोड़ रुपये था। इसी तरह, ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी करीब 18% की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 4,122.16 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 3,498.44 करोड़ रुपये था।
2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी कंपनी-
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही के दौरान उसके कुल खर्च बढ़कर 229 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 190 करोड़ रुपये के थे। मार्च 2026 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 52.37% हिस्सेदारी थी। HDFC AMC अगस्त 2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। इसका 2,800 करोड़ रुपये का IPO 82.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
₹54/Sh फाइनल डिविडेंड का ऐलान-
HDFC AMC ने नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2026 के लिए 54 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। हालांकि, इस पर अंतिम मंजूरी आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की ओर से ली जाएगी। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है, और रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में होंगे, वे इसके पात्र होंगे।
एक साल में यह शेयर करीब 30% चढ़ा-
बाजार में कारोबार के दौरान HDFC AMC का शेयर 16 अप्रैल को BSE पर लगभग फ्लैट बंद हुआ और 2,662.60 रुपये पर स्थिर रहा। दिन के दौरान यह 2% तक गिरकर 2,607.70 रुपये के इंट्राडे लो तक भी पहुंचा। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 30% चढ़ा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications