नयी दिल्ली। फाइनेंशियल सर्विस कंपनी एचडीएफसी ने अनिल अंबानी की कर्ज से दबी रिलायंस कैपिटल पर दांव लगाया है। एचडीएफसी ने वित्तीय संकट झेल रही रिलायंस कैपिटल में 6.43 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने ये हिस्सेदारी गिरवी रखे गए शेयरों को जब्त करके हासिल की है। इन शेयरों को रिलायंस कैपिटल ने एक लोन के बदले गिरवी रखा था, जिन्हें अब एचडीएफसी ने अधिग्रहित कर लिया है। एचडीएफसी के पास रिलायंस कैपिटल के 10 रुपये प्रति वाले 25.27 करोड़ शेयर हैं, जिनका मूल्य 252 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी के मुताबिक रिलायंस कैपिटल के शेयरों के अधिग्रहण का खुलासा पहले ही 27 मार्च को हो चुका था, पर अब शेयर कंपनी के खाते में शामिल कर दिए गए हैं, इसलिए खुलासा एक बार फिर किया जा रहा है।

इन कंपनियों के शेयर भी एचडीएफसी के हुए
बिलकुल इसी तरह एचडीएफसी ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में 8.21 फीसदी और रिलायंस पावर में 6.97 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में, एचडीएफसी ने कहा कि उसने रिलायंस कैपिटल में वोटिंग अधिकार रखने वाले 1,62,45,000 शेयरों का अधिग्रहण किया। इसके अलावा कंपनी के अनुसार उसने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में मतदान के अधिकार वाले 2,15,80,995 शेयर हासिल किए। एचडीएफसी ने रिलायंस पावर में भी 19,54,87,901 शेयर हासिल किए। इन सभी कंपनियों में एचडीएफसी द्वारा शेयरों का अधिग्रहण 26 मार्च 2020 को हुआ।
जनवरी में रिलायंस कैपिटल हुई थी डिफॉल्ट
इस साल जनवरी में रिलायंस कैपिटल ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया था कि वे एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के टर्म लोन पर डिफॉल्ट हो गई। इसने एचडीएफसी से 523.98 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक से 100.63 करोड़ रुपये का लोन लिया था। शुक्रवार को एचडीएफसी का शेयर 1662.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1610.00 रुपये पर खुल कर अंत में 83.15 रुपये या 5.00 फीसदी की कमजोरी के साथ 1579.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव कंपनी की बाजार पूंजी 2,73,550.94 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का ऊपरी भाव 2,499.65 रुपये और निचला स्तर 1,473.10 रुपये रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
