HDB Financial Services Share Price: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के शेयर बुधवार, 2 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस से करीब 13 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के मुकाबले बेहतर रही.
एचडीबी फाइनेंशियल के शेयरों की लिस्टिंग
NSE पर HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 835 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस पर 12.84 फीसदी का प्रीमियम था. बता दें कि 12,500 करोड़ रुपए के इस इश्यू के लिए इश्यू प्राइस 740 रुपए प्रति शेयर रहा. बीएसई पर भी शेयर 835 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है, जोकि 12.84 फीसदी का प्रीमियम था. शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 69600 करोड़ रुपए है.

HDB फाइनेंशियल का आईपीओ
एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ 25 जून से 27 जून के बीच खुला था. यह इश्यू 16.69 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) उद्यम, उपभोक्ता और परिसंपत्ति फाइनेंस समेत एक डायवर्सिफायड लोन पोर्टफोलियो के साथ काम करती है. इसकी भारत में 1,771 ब्रांचेज और 60,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं.
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 2007 में हुई थी. यह कंपनी मुख्य रूप से पर्सनल लोन, संपत्ति पर लोन और छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को लोन मुहैया करने पर फोकस करती है.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
