HDB Financial IPO: एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जल्द आ सकता है. यह जुलाई के मिड तक लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 12,500 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है. अगर ऐसा होता है, तो यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इस लिहाज से HDB फाइनेंशियल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के 8,750 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड को तोड़ेगा, जोकि इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था.
HDB फाइनेंशियल आईपीओ की तैयारी
एचडीबी फाइनेंशियल मौजूदा समय में अपने अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (यूडीआरएचपी) को तैयार कर रही है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक यह अंतिम रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल करने से पहले एक अहम कदम है. उम्मीद है कि कंपनी इस महीने के अंत तक यूडीआरएचपी को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास जमा कर देगी. इसके बाद शेयर बाजार के सेंटीमेंट को ध्यान में रखते हुए आईपीओ को जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है.
SEBI ने कंपनी को आईपीओ के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने अक्टूबर 2024 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास आवेदन जमा किया था, जिसे मई के अंत में मंजूरी मिली. फिलहाल कंपनी की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का कारोबार
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 2007 में हुई थी. यह भारत के सबसे बड़े निजी बैंक, एचडीएफसी बैंक की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस यूनिट है. कंपनी व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट दोनों टाइप के कस्टमर्स को लोन ऑफर करती है. इसके तीन मुख्य बिजनेस वर्टिकल हैं, जिसमें एंटरप्राइज लेंडिंग, एसेट फाइनेंस और कंज्यूमर फाइनेंस शामिल है. कंपनी सिक्योर और अनसिक्योर्ड लोन, कस्टमर लोन और संपत्ति पर लोन जैसे क्षेत्रों में भी मजबूत स्थिति रखती है. खासकर उन ग्राहकों के बीच जो बैंकिंग प्रणाली से पूरी तरह से नहीं जुड़े हैं.
आईपीओ लाने की वजह
कंपनी के आईपीओ लाने की मुख्य वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक नियम है. आरबीआई ने 2022 में एक गाइडलाइन जारी किया था, जिसके मुताबिक 'अपर लेयर' कैटेगरी के एनबीएफसी को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना अनिवार्य है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

OnePlus 15 खरीदने का सही मौका: HDFC कार्ड पर मिल रहा ₹3,000 का डिस्काउंट, जानें नियम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications