HDB Financial IPO Date: आईपीओ मार्केट में इस साल का सबसे बड़ा इश्यू लॉन्च होने के लिए तैयार है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज IPO जल्दी ही लॉन्च होगा. कंपनी जून के अंत तक अपना 12,500 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है. इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक यह आईपीओ किसी भी एनबीएफसी की ओर से अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा.
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ
मनीकंट्रोल को मिली जानकारी के मुताबिक यूडीआरएचपी (अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल कर दिया गया है. साथ ही रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस कुछ दिनों में जमा करने की योजना है, जिसके बाद 24 जून को एंकर पोर्शन होगा. अभी तक 25 से 27 जून के बीच सार्वजनिक सदस्यता के लिए इश्यू खोलने का टारगेट है.
हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि किसी भी अप्रिय घटना, बाजार की स्थितियों में बदलाव या अप्रत्याशित देरी के कारण ये तारीखें बदल सकती हैं. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का टारगेट प्राइस बैंड के हाई लेवल पर लगभग 7.2 बिलियन डॉलर (लगभग 62,000 करोड़ रुपए) का पोस्ट-मनी वैल्यूएशन है.

मनी कंट्रोल ने कहा कि इस पर फिलहाल HDFC बैंक और HDB फाइनेंशियल सर्विसेज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के IPO में 2,500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और मूल कंपनी HDFC बैंक की ओर से 10,000 करोड़ रुपए की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है, जिसकी 94.3 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी ने अक्टूबर 2024 में आईपीओ के लिए अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था.
RBI के नियमों की वजह से IPO होगा लॉन्च
यह लिस्टिंग एक अनिवार्य आवश्यकता है क्योंकि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज RBI की ओर से अक्टूबर 2022 में जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार एक "अपर लेयर" एनबीएफसी है. RBI के मुताबिक सभी "अपर लेयर" एनबीएफसी को अधिसूचित किए जाने के तीन साल के भीतर लिस्ट होना आवश्यक है, यानी इस मामले में सितंबर 2025 तक.
DRHP के मुताबिक HDB फाइनेंशियल IPO सिंडिकेट में जेएम फाइनेंशियल, बीएनपी परिबास, बीओएफए सिक्योरिटीज, जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, नोमुरा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली, नुवामा, मोतीलाल ओसवाल और यूबीएस सहित 12 इन्वेस्टमेंट बैंकों का एक बड़ा ग्रुप है. सिरिल अमरचंद मंगलदास कंपनी के वकील हैं.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications