HDB Financial IPO: आईपीओ बाजार में एक और कंपनी का पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है. HDFC बैंक की सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ आने वाला है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ डॉक्युमेंट्स जमा कर दिए हैं. दरअसल, कंपनी 12500 करोड़ रुपए आईपीओ के जरिए जुटाना चाहती है. आईपीओ में नए शेयर जारी होंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री भी करेंगे.
DRHP में आईपीओ से जुड़ी अहम डीटेल्स
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी डीआरएचपी में आईपीओ से जुड़ी अहम जानकारी आई है. कंपनी आईपीओ में 10 रुपए के फेस वैल्यू पर नए शेयर जारी करेगी. इसके जरिए 2500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. साथ ही HDFC बैंक, इस इश्यू में 10000 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री करेगा. हालांकि, आईपीओ के प्राइस बैंड, ऑफर साइज समेत डीटेल्स पर ज्यादा डीटेल्स नहीं सामने आई है.
HDFC बैंक के पास है मेजोरिटी स्टेक
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज में HDFC बैंक की कुल 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. हालांकि, आईपीओ के बाद भी यह एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी बनी रहेगी. दरअसल, आईपीओ लाने की वजह रिजर्व बैंक का नियम है, जिसके मुताबिक बड़ी एनबीएफसी को FY25 तक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना जरूरी है.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल HDB फाइनेंशियल सर्विसेज कई कार्यों में करेगी. इसके तहत टियर-1 कैपिटल बेस को बढ़ाने पर खर्च होगा. साथ ही भविष्य में पैसों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा. इसके अलावा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च होगा.
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, जेएम फाइनेंशियल्स, बीएलपी परिबास, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, नोमुरा फाइनेंशियल और यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया काम कर रहे.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications