HDB Financial Allotment Status: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज में शेयर अलॉटमेंट की स्टेटस का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए जरूरी खबर है. कंपनी की ओर से शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून 2025 को पूरा होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट किए जाएंगे, उनके डीमैट खाते में ये शेयर जमा कर दिए जाएंगे. अगर आपको शेयर अलॉमेंट नहीं होते हैं, तो आपके पैसे 1 जुलाई से वापस किए जाएंगे.
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज IPO: अलॉटमेंट स्टेटस
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिएक्शन मिला. 25 जून से 27 जून के बीच खुले इस पब्लिक ऑफरिंग को करीब 17 गुना बोलियां प्राप्त हुईं. अब शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस जानने के लिए निवेशक उत्सुक हैं. आप BSE और NSE की वेबसाइटों पर अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं.
HDFC बैंक की सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस आईपीओ के माध्यम से 12,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी, जिसमें 2,500 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर और 10,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल रहा. आईपीओ का प्राइस बैंड 700-740 रुपए प्रति शेयर था. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 20 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया था.

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले BSE की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं,
2. 'इश्यू टाइप' में 'इक्विटी' का चयन करें,
3. 'इश्यू नेम' ड्रॉपडाउन मेनू से 'HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड' चुनें,
4. अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें,
5. 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर टिक करें और 'सर्च' बटन दबाएं,
6. आपकी अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कैसे करें?
1. एनएसई की वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं,
2. 'इक्विटी और एसएमई आईपीओ बिड्स' विकल्प चुनें,
3. ड्रॉपडाउन मेनू से 'एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज' का चयन करें,
4. पैन नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें,
5. 'सबमिट' पर क्लिक करें और स्थिति आपके सामने होगी.
HDB फाइनेंशियल IPO GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)
आईपीओ बंद होने के बाद HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) करीब 57 रुपए था. यह इश्यू प्राइस से 7.7 फीसदी ज्यादा है. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग 797 रुपए के करीब हो सकती है. हालांकि, ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन इस बात की पूरी गारंटी नहीं है कि लिस्टिंग इसी स्तर पर होगी.
गौरतलब है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक अनौपचारिक बाजार है, जहाँ कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने से पहले ही शेयरों का कारोबार शुरू हो जाता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications