HCLTech Share Price: आज 10 जून को लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी सेक्टर कि लीडींग कंपनी HCL Tech के शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। खबर लिखते समय कंपनी के शेयर 1% कि तेजी के साथ 1666 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है।

एचसीयल टेक भारत की लीडींग आईटी कंपनियों में से एक है, कंपनी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अपना दूसरा डिलीवरी सेंटर शुरू कर दिया है। यह नया सेंटर कंपनी की तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत करेगा और ग्राहकों को नई तकनीकों से जुड़ी सुविधाएं देने में मदद करेगा।
HCLTech के शेयर्स
HCLTech के शेयर्स आज बीएसई पर यानी मंगलवार को करीब 1% तक उछल गए। कंपनी का शेयर 1% की तेजी के साथ 1667 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1648 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 2,011 रुपए जनवरी 2025 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 1,304 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 4,52,557.93 करोड़ रुपए है।
क्लाइंट्स को मिलेंगी एडवांस टेक्नोलॉजी सर्विसेस
इस नए डिलीवरी सेंटर के ज़रिए HCLTech अब अपने ग्राहकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जनरेटिव AI (GenAI), क्लाउड कंप्यूटिंग, और नई-नई तकनीकों पर आधारित समाधान उपलब्ध कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि आज के समय में जब हर इंडस्ट्री तेजी से डिजिटल हो रही है, ऐसे में इन तकनीकों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
तकनीकी इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
यह सेंटर HCLTech के लिए सिर्फ एक और ऑफिस नहीं है, बल्कि यह एक इनोवेशन हब के रूप में काम करेगा। यहां पर तकनीकी एक्सपर्ट्स और इंजीनियर्स मिलकर ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे हैं।
स्थानीय टैलेंटस के लिए नया अवसर
तिरुवनंतपुरम जैसे शहर में इस तरह के डिलीवरी सेंटर का खुलना स्थानीय युवाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होगा। अब उन्हें अपने ही शहर में अच्छी आईटी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें बड़े शहरों की तरफ पलायन करने की जरूरत नहीं होगी।
राज्य में आईटी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
केरल सरकार पहले से ही राज्य को आईटी हब के रूप में विकसित करने पर काम कर रही है। HCLTech का यहां दूसरा सेंटर खोलना इस दिशा में एक अच्छा कदम है। इससे न केवल स्थानीय इकोनॉमी को मजबूती मिलेगी बल्कि राज्य की तकनीकी छवि भी बेहतर होगी।
ग्राहकों को मिलेगा तेज और सटीक समाधान
कंपनी के मुताबिक नया डिलीवरी सेंटर इस बात को तय करेगा कि क्लाइंट्स को तेज सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाएं मिलें। खासकर वे प्रोजेक्ट्स जो उभरती हुई तकनीकों से जुड़े हैं, उनके लिए यह सेंटर एक प्रमुख डिलीवरी पॉइंट के रूप में काम करेगा।
भविष्य की तैयारी में एक और कदम
HCLTech लगातार भारत और विदेशों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। तिरुवनंतपुरम में दूसरा सेंटर खोलना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य है कि वह ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार तकनीकी सेवाएं समय पर उपलब्ध करवा सके।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications