HCL Tech Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Tech के शेयर जोरदार बिकवाली हो रही. दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद तगड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा. शेयर में आज 14 जनवरी को कारोबारी सेशन में 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी ने सोमवार को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. नतीजों के बाद बाजार खुलते ही शेयर में भारी बिकवाली है. ऐसे में निवेशकों यानी शेयरहोल्डर्स को क्या स्ट्रैटेजी बनानी चाहिए? इसको लेकर कई ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट जारी किया है.
एचसीएल टेक पर क्या रखें स्ट्रैटेजी?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने आईटी सेक्टर के शेयर पर रेड्यूस की रेटिंग दी है. फेयर वैल्यू को बिना बदले 1760 रुपए रखा है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद एचसीएल टेक के शेयर पर रिपोर्ट जारी किया. इसमें शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 2400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इसी तरह फिलिप कैपिटल ने भी एचसीएल टेक पर खरीदारी की रेटिंग को बरकार रखा है. शेयर पर 2200 रुपए का अपसाड टारगेट दिया है.
फिलिप कैपिटल के मुताबिक कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने सभी वर्टिकल में डिमांड में सुधार देखा. साथ ही डिस्क्लेशनरी खर्च भी सुधरा. मैनेजमेंट को मीडियम टर्म में रिकवरी का भरोसा है. पाइपलाइन भी मजबूत नजर आ रहा. मैनेजमेंट का अनुमान है कि अगली दो तिमाहियों में हेल्दी बुकिंग देखने को मिल सकती है. एचसीएल टेक का शेयर गिरावट के चलते 1810 रुपए के भाव पर आ गया है. इसका कुल मार्केट कैप भी घटकर 4.90 लाख करोड़ रुपए के पास फिसल गया है.

दिसंबर तिमाही में HCL Tech का प्रदर्शन
HCL टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 4591 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4350 करोड़ रुपए था. आय भी 5 फीसदी बढ़कर 29,890 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 28,446 करोड़ रुपए रही थी. EBIT 5821 करोड़ रुपए रहा, जबकि मार्जिन 19.6 फीसदी रही.
अंतरिम के साथ स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी
बाजार को दी जानकारी में एचसीएल टेक ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 18 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. साथ ही लिस्टिंग के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 रुपए के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है. यानी निवेशकों को 1200 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट को भी तय किया गया है. FY25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए 17 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. साथ ही डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट 24 जनवरी, 2025 फिक्स किया गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications