HCL Tech Q4 Dividend: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन चल रहा. लिस्टेड कंपनियां FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL टेक ने भी मंगलवार को नतीजे जारी कर दिए हैं. बाजार की दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट 8% बढ़ा है. सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने कमजोर नतीजों के बावजूद बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
HCL Tech Q4 Results
एक्सचेंज को दी जानकारी में एचसीएल टेक ने बताया कि मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 4,307 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 3,986 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% बढ़कर 30,246 करोड़ रुपए रही. सालभर पहले की समान तिमाही में आय 28,499 करोड़ रुपए थी. जबकि तीसरी तिमाही में आय 29,890 करोड़ रुपए थी.
कंस्टेंट करेंसी टर्म में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 0.8% घटी है, लेकिन सालाना आधार पर 2.9% की ग्रोथ देखने को मिली. डॉलर रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1% घटी, जबकि सालाना आधार पर 2% का इजाफा हुआ है, जोकि 3,498 मिलियन डॉलर रही.

गाइडेंस में की कटौती
HCL टेक ने FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में 250 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिसे घटाकर 2-5% कर दिया है. यह FY25 के लिए पूरे साल के गाइडेंस के मुकाबले कम है. दरअसल, ग्लोबल लेवल पर मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितता के चलते डिमांड पर असर पड़ा है. नतीजों से पहले आज 22 अप्रैल को शेयर BSE पर 1480.10 रुपए पर बंद हुआ है.
तगड़े डिविडेंड का ऐलान
एक्सचेंज को दी जानकारी में HCL टेक ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत कंपनी ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 18 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है, जोकि 28 अप्रैल 2025 है. साथ ही डिविडेंड के लिए 6 मई 2025 को पेमेंट डेट फिक्स किया गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
