HCL Tech Q3 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ कंपनियां डबल डिविडेंड का ऐलान भी कर रही. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Tech ने भी FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.
अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी को 4591 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. बोर्ड मीटिंग में सोमवार को अंतरिम डिविडेंड और 25 साल के सेलिब्रेशन में स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों से पहले कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ 1985.25 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
आईटी कंपनी ने किया डबल डिविडेंड का ऐलान
बाजार को दी जानकारी में एचसीएल टेक ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 18 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. साथ ही लिस्टिंग के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 रुपए के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है. यानी निवेशकों को 1200 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट को भी तय किया गया है. FY25 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए 17 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. साथ ही डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट 24 जनवरी, 2025 फिक्स किया गया है.

दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनी का प्रदर्शन
HCL टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 4591 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4350 करोड़ रुपए था. आय भी 5 फीसदी बढ़कर 29,890 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 28,446 करोड़ रुपए रही थी. EBIT 5821 करोड़ रुपए रहा, जबकि मार्जिन 19.6 फीसदी रही.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
