HCL Tech Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई से सितंबर के दौरान आईटी कंपनी को 4235 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. जबकि पिछली तिमाही में 4257 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था.
IT कंपनी ने जारी किए Q2 नतीजे
बाजार को दी जानकारी में एचसीएल टेक ने बताया कि कंपनी की आय 28862 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही में 28057 करोड़ रुपए थी. यानी तिमाही आधार पर आय में करीब 3 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. EBIT भी 11.8% बढ़कर 5362 करोड़ रुपए रही. जबकि पिछली तिमाही में 4795 करोड़ रुपए रहा था.
HCL Tech ने बताया कि मार्जिन में 150 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त दर्ज की गई. यह 18.6 फीसदी रहा, जोकि FY25 की पहली तिमाही में 17.1 फीसदी था. नतीजों से पहले आज एचसीएल टेक का शेयर BSE पर करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 1856 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. करीब 5 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है.

आगे भी तेजी दिखाएगा शेयर
एचसीएल टेक का शेयर 2024 में अब तक 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. 3 महीने में शेयर ने निवेशकों को करीब 19 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2 साल में स्टॉक ने करीब 90 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. स्टॉक पर आगे के लिए भी बुलिश रेटिंग है. स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 2200 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
