HCL Tech Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसके तहत HCL Tech ने भी Q1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 4257 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3534 करोड़ रुपए था. IT कंपनी की आय में भी सालाना आधार पर करीब 7% का इजाफा हुआ है. दमदार नतीजों के साथ कंपनी ने डिविडेंड को भी मंजूरी दी है.
अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान
एक्सचेंज फाइलिंग में HCL Tech ने बताया कि बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत FY25 के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 12 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. डिविडेंड के लिए 23 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. अंतरिम डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट 1 अगस्त, 2024 को फिक्स किया गया है.

HCL tech गाइडेंस
IT कंपनी ने FY25 के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 3 से 5 फीसदी पर बरकरार रखा है. बता दें कि FY24 के लिए CC ग्रोथ गाइडेंस 5 से 5.5% रही. कंपनी ने FY25 के लिए EBIT मार्जिन गाइडेंस 18-19% पर बरकरार रखा है.
मैनेजमेंट कमेंट्री
HCL Tech के CEO और MD सी विजय कुमार ने कहा कि Q1 में आय और EBIT का प्रदर्शन हमारे अनुमान से बेहतर रहा. नए बिजनेस बुकिंग की TCV 2 अरब डॉलर रही. आने वाली तिमाहियों में अच्छी ग्रोथ को लेकर विश्वास है. इससे हम साल के लिए अपना रेवेन्यू गाइडेंस देने के लिए अच्छी स्थिति में हैं, क्योंकि क्लाइंट्स GenAI और अन्य उभरती टेक्नोलॉजीज पर खर्च करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.
HCL Tech के शेयर का परफॉर्मेंस
HCL Tech का शेयर BSE पर आज 12 जुलाई को 3.5% की मजबूती के साथ 1560.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इसका 52-वीक हाई 1,696.50 रुपए है, जोकि 23 फरवरी को बना था. शेयर पिछले 3 महीने में केवल 3% ही उछला है. सालभर में स्टॉक का रिटर्न 41% से ज्यादा है. एक्सचेंज का आंकड़ा 4.23 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
More From GoodReturns

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

F&O Expiry Week: एक्सपायरी के शोर में न फंसें! आज की ट्रेडिंग के लिए ये हैं काम के चेकपॉइंट्स

आज बंद हो रहे हैं ये IPO: UPI मैंडेट और टाइमिंग में न करें चूक, जानें पूरी प्रक्रिया

F&O एक्सपायरी का दिन: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत, ट्रेडर्स के लिए ये हैं जरूरी लेवल्स

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

नेशनल स्पेस डे: स्पेस-डिफेंस और सैटकॉम शेयरों में मचेगी हलचल, सोमवार के लिए ये है खास रणनीति

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

F&O में 87% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब SIP और हाइब्रिड फंड्स में शिफ्ट होना ही समझदारी है?



Click it and Unblock the Notifications