नई दिल्ली, सितंबर 08। कोई भी मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश निवेशक को लॉन्ग टर्म में ही जबरदस्त रिटर्न दे सकता है। शेयर मार्केट में निवेश कर के पैसे कमाने का एक मात्र सुत्र है धैर्य। धैर्य के साथ स्टॉक मार्केट से कई गुना मुनाफा कमाया जा सकता है। जिन कंपनियों के शेयर्स ने पिछले 20 साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, उनमें हैवेल्स इंडिया का नाम भी शामिल है। हैवेल्स ने अपने निवेशकों को इन 20 सालों में कई हजार गुना रिटर्न दिया है।
कैसे मिला मल्टीबैगर रिटर्न
आपको जान के हैरानी होगी की साल 2001 से अब तक हैवेल्स इंडिया का यह स्टॉक अपने निवेशकों को 72,926.46 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दे चुका है। 23 मार्च 2001 को हैवेल्स इंडिया की लिस्टिंग शेयर मार्कट में हुई थी। तब इसके एक शेयर की कीमत 1.89 रुपये थी। कल यानी की 6 सितंबर 2022 की बात करें तो हैवेल्स इंडिया के शेयर एनएसई पर 1,380.20 रुपये पर बंद हुए है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही की ही बात करे तो कंपनी के रेवेन्यू में 62 फीसदी तक का उछाल आया है।
हैवेल्स है लार्ज कैप कंपनी
हैवेल्स कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी बहुत बढ़ा है। आज इसकी कीमत 86.35 हजार करोड़ रुपये पर आ गया है। इस वैल्यू के बाद अब हैवेल्स इंडिया एक लॉर्ज-कैप कंपनी बन गई है। पिछले 1 महीने के पर्फार्मेंस की बात करे तो हैवेल्स इंडिया के शेयर ने 5.82 फीसदी की तेजी दिखाई है। कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में 28 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
कंपनी का क्या है काम
1958 में हैवेल्स की शुरूआत हुई थी। हैवेल्स होम अप्लायंस, लाइटिंग उपकरण, एलईडी लाइटिंग, फैन, मॉड्यूलर स्विच, वायरिंग एसेसरीज और वाटर हीटर सहित तमाम घरेलू और इंडस्ट्रियल यूज के प्रोडक्ट बनाती है। हमारे घरेलु बाजार में हैवेल्स के उपकरण की खपत बहुत है। विदेशों में भी कंपनी के प्रोडक्ट की भारी मांग है। कंपनी का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है।
15 हजार रुपए ने बना दिया करोड़पती
अब तक हैवेल्स इंडिया के शेयर ने लिस्टिंग के बाद से निवेशकों को 72,926.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 23 मार्च 2001 को हैवेल्स इंडिया के स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया है तो, और अबतक उसे बेचा नहीं है तो आज उसके निवेश की कीमत 7.29 करोड़ है। अगर किसी निवेशक ने 23 मार्च 2021 को सिर्फ 15 हजार रुपये लगाए होते तो आज उसके 15 हजार की कीमत करोड़ो में होती। 15 हजार की वैल्यू आज के कीमत के हिसाब से 1.09 करोड़ रुपए है। पिछले 5 साल में कंपनी ने 182 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
