Havells Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के नतीजे जारी कर रही. तिमाही नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में हैवेल्स इंडिया भी शामिल है. इलेक्ट्रॉनिक्स कंज्युमर सेक्टर की कंपनी ने सितंबर तिमाही नतीजे जारी किए. हालांकि, तिमाही आधार पर प्रॉफिट और आय में उछाल दर्ज की जा रही. खराब नतीजों के चलते शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया है.
हैवेल्स इंडिया ने जारी किए नतीजे
हैवेल्स इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 268.2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि पिछली तिमाही के 249 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 8 फीसदी चढ़ा है. FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 4539.3 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछली तिमाही में 3900 करोड़ रुपए थी.

मार्जिन में 140bps की गिरावट
बाजार को भेजी जानकारी में हैवेल्स इंडिया ने बताया कि तिमाही आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट सपाट रहा. यह 373 करोड़ रुपए के मुकाबले 374.6 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन में तिमाही आधार पर भारी गिरावट दर्ज की गई, जोकि 140 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 8.2 फीसदी पर आ गया है. यह पिछली तिमाही में 9.6 फीसदी थी.
नतीजों के बाद शेयर में तेज गिरावट
हैवेल्स इंडिया का शेयर करीब 8 फीसदी गिरकर 1791.55 रुपए पर फिसल गया है. शेयर पिछले 3 महीने में करीब 5 फीसदी गिरा है. यानी सपाट ही रहा है. 1 साल में हैवेल्स इंडिया का शेयर करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक करीब 32 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. करीब 1.12 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 2,104.95 रुपए है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
