Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवार और व्यक्तिगत खर्चों को आसानी से संभाल सकें।

योजना का उद्देश्य और महत्व
लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और उन्हें फाइनेंशियल सहायता उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना भाजपा के चुनावी वादों में शामिल थी और इसे अब दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लागू किया जा रहा है।
इस योजना से हर महीने ऐलीजिबल महिलाओं को 2100 रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी। यह राशि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार के खर्चों में बेहतर साबित होगी।
कौन-कौन महिलाएं ले सकेंगी फायदा?
सरकार ने योजना की ऐलिजीबिलिटी को साफ किया है। इसके तहत:
चाहे महिला विवाहित हो या अविवाहित, दोनों कैटेगरी को योजना में शामिल किया गया है।
अगर परिवार में एक से ज्यादा ऐलीजिबल महिलाएं हैं, तो सभी को अलग-अलग फायदा मिलेगा।
इसके अलावा, फायदा लेने के लिए जरूरी है कि महिला स्वयं हरियाणा की निवासी हो या विवाहित होने पर उसका पति 15 वर्षों से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
पहले चरण में कौन शामिल होंगे?
पहले चरण में सरकार ने उन परिवारों को योजना में शामिल करने का फैसला किया है, जिनकी वार्षिक इनकम एक लाख रुपए से कम है। योजना को भविष्य में सही तरीके से और ज्यादा परिवारों तक बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा महिलाएं इसका फायदा ले सकें।
गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अतिरिक्त फायदा
सीएम ने बताया कि योजना का फायदा स्टेज 3 और 4 कैंसर, थैलेसीमिया, सिकल सेल, हीमोफीलिया और 54 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को भी मिलेगा। जो महिलाएं पहले से पेंशन पा रही हैं, उन्हें इस योजना के तहत अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
आर्थिक सशक्तिकरण और भविष्य
इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि यह उन्हें अपने छोटे-मोटे कारोबार या व्यक्तिगत खर्चों को संचालित करने में भी मदद करेगी। सरकार का टारगेट है कि इस योजना के जरिए महिलाएं अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनें।
आवेदन प्रोसेस
फायदा पाने के लिए महिलाएं संबंधित स्थानीय अधिकारियों या सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन में आधार, बैंक खाता और निवास प्रमाण जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की महिलाओं के लिए एक अहम वित्तीय पहल है, जो उन्हें आर्थिक सुरक्षा, स्वतंत्रता और जीवन स्तर सुधारने का मौका देगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications