नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन देती हैं। ये पैसा बुजुर्गों को किसी और पर आश्रित होने से बचाता है। पेंशन योजनाओं से वरिष्ठ नागरिक आत्मनिर्भर बनते हैं। इनमें कुछ निवेश योजनाएं होती हैं, जबकि कुछ योजनाओं के तहत केवल आवेदन करने पर बिना कुछ खर्च किए पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। एक ऐसी ही योजना हरियाणा सरकार चलाती है। हरियाणा सरकार अब राज्य के बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि बढ़ाने जा रही है।
हर महीने मिलेंगे 3100 रु
हरियाणा सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों लिए मासिक पेंशन बढ़ाने जा रही है। इस मामले पर बहुत जल्द फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार बुजुर्गों की पेंशन राशि में 850 रु प्रतिमाह बढ़ाने बढ़ा सकती है। इससे राज्य के बुजुर्गों को हर महीने 3100 रु मिलेंगे। 850 रु की बढ़ोतरी के बाद राज्य के वृद्धों के साथ-साथ दिव्यांगों और विधवाओं को 2250 रु के बजाय 3100 रु मासिक पेंशन मिलने लगेगी।
150 रु बढ़ाने की थी तैयारी
सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी के लिए खाका तैयार कर लिया है। अच्छी बात ये है कि पेंशन बढ़ाने के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सहमति बन गयी है। राज्य में गठबंधन सरकार है, इसलिए ऐसे मामलों पर सहमति बनना जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले पेंशन में 150 रु प्रति माह बढ़ाए जाने की बात चल रही थी। मगर 850 रु बढ़ाने की तैयारी है। अनुमान है कि ये फैसला आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर लिया गया है।
कितना है पेंशन का बजट
हरियाणा में लगभग 3 हजार करोड़ रु का पेंशन बजट है। हर साल पेंशनभोगियों को 3000 करोड़ रु बांटे जाते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में 15.22 लाख पेंशन लाभार्थी थे। इस समय पेंशनधारियों की संख्या 16 लाख से अधिक है। एक अनुमान के अनुसार अगले वित्त वर्ष के लिए सरकार को करीब 3500 करोड़ रुपये के पेंशन बजट का आवंटन करना होगा।
कितनी पेंशन का है वादा
इस समय राज्य में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार है। मालूम हो कि जजपा का चुनावी वादा 5100 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का है। इसी वादे के आधार पर पेंशन में पिछले एक साल में 250 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। जजपा चुनावी वादे के हिसाब से 5100 रुपये हर महीने की पेंशन सरकार के कार्यकाल के अंत तक देान शुरू कर सकती है।
सालाना मिलते हैं 12000 रु
झारखंड सरकार की एक योजना है मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना। इसमें असहाय वृद्ध नागरिकों को हर महीने 1000 रु यानी सालाना 12000 रु पेंशन दी जाती है। झारखंड सरकार की इस योजना प्रदेश के तहत वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में झारखंड के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को राज्य सरकार से पेंशन मिलती है। पेंशन के रूप में हर महीने 1000 रु दिए जाते हैं। ध्यान रहे कि केवल असहाय वृद्ध नागरिक ही इस योजना से फायदा ले सकते हैं। मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://jharsewa.jharkhand.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
