7th Pay Commission: सेंट्रल गवर्नमेंट ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। केंद्र के इस फैसले के बाद कई राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों को दिवाली से पहले महगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का उपहार दिया है। इन राज्यों में अब हरियाणा की खट्टर सरकार भी शामिल हो गई है। हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया है। अब राज्य के सरकारी कर्मियों को 38 फीसदी भत्ता मिलेगा। पहले डीए 34 प्रतिशत था। सरकार ने बताया है कि नए डीए के दर को 1 जुलाई, 2022 से लागू माना जाएगा।
अक्टूबर महीने में वेतन के साथ मिलेगा भत्ता
हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर के सैलरी के साथ महंगाई भत्ता नए बढ़े हुए दर के अनुसार दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि जुलाई से लेकर सितंबर के बीच की अवधि के डीए को नवंबर में कर्मियों के खाते में डाला जाएगा। सरकार की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है।
पेंशनधारकों को भी 38 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता
सरकार ने प्रदेश के पेंशनधारकों और फैमिली पेंशन पाने वालों लोगों को भी महंगाई से राहत दी है। सरकार ने इसके डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब इन लोगों को भी 34 फीसदी से बजाय 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। पेंशनधारकों के लिए भी डीए की नई दर 1 जुलाई 2022 से लागू होंगी। अक्टूबर में पेंशनधारकों को पेंशन के साथ डीए बढ़ा के दिया जाएगा। बाकी बचे महीनों का डीए नवंबर महीने के सैलरी के साथ दिया जाएगा।
केंद्र ने बढ़ाया है महंगाई भत्ता
केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रिय कर्मियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। हरियाणा सरकार से पहले उत्तर प्रेदेश सरकरा ने भी प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी की थी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट करके यह जानकारी दी है। उन्होनें ट्वीट में लिखा की सरकार ने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को डीए बढा के देने का फैसला किया है। प्रदेश के कर्मियों और पेंशनधारकों को अब 38 प्रतिशत डीए मिलेगा। पहले डीए की दर 34 प्रतिशत थी। यह दर 1 जुलाई से लागू रहेंगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications