Sucess Story Of Dream11 CEO: आज हम भारत के सबसे लोकप्रिय फेंटेसी एप dream11 के सीईओ हर्ष जैन की बात करने जा रहे हैं। हर्ष जैन की कहानी क्रिकेट और टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान रखने वाले लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक भी है। हर्ष जैन मुंबई के रहने वाले हैं और शुरू से ही उनका क्रिकेट में काफी ज्यादा रुझान रहा है। अपने इसी इंटरेस्ट को हर्ष नेअपने बिजनेस में बदल दिया और भारत का एक काफी ज्यादा फेमस फेंटेसी स्पोर्ट्स एप प्लेटफार्म लॉन्च कर दिया। हालांकि इस दौरान हर्ष को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस एप्लीकेशन को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
आपको बताते चले कि हर्ष जैन ने अमेरिका से पढ़ाई की है और इन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप भी की है। अमेरिका में पढ़ाई करने से लेकर एक यूनिकॉर्न कंपनी का सीईओ बनने तक की हर्ष जैन की यात्रा इनोवेशन और विचारों की मजबूती को दिखाता है।

कैसे बिजनेस में बदल हर्ष का जुनून
हर्ष जैन का क्रिकेट और भारतीय टीम, खास तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बड़े फैन हैं। हर्ष का यही क्रिकेट प्रति यही जुनून ड्रीम 11 में विकसित हुआ। इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, गणित और अर्थशास्त्र की पढ़ाई करते हुए और उसके बाद कोलंबिया बिजनेस स्कूल में एमबीए पूरा करते हुए, जैन ने अपने दोनो इंट्रेस्ट्स को क्रिकेट और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने की कल्पना की। हालांकि हर्ष की माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप ने उनकी महत्वाकांक्षा को और मजबूत किया, जिसके कारण वे भारत लौट आए और 2008 में अपने दोस्त पवित्र सेठ के साथ मिलकर ड्रीम 11 लॉन्च किया।
दिक्कतों को कैसे किया काबू
सफलता का सफर काफी दिक्कतों से भरा था। ड्रीम 11 ऐप को शूरू करने के लिए खेलों को शामिल होने की अनुमति देना था, इस ऐप को शूरू में कई अस्वीकृतियों का सामना भी करना पड़ा है। जैनने बताया है कि उनके इस आइडिया को करीब 150 इंडसट्री कैपटलिस्ट को खारिज कर दिया था। इसके अलावा, जुए को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफॉर्म की आलोचना की गई थी।
इन तमाम बाधाओं के बावजूद, ड्रीम 11 न केवल बच गया बल्कि फला-फूला, अब भारत में पूरी मान्यता के साथ काम कर रहा है। यह सफलता एक ऐसे मॉडल पर आधारित है, जो उपयोगकर्ताओं को क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन करने की अनुमति देता है, जो उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक अर्जित करते हैं।
इस एप्लीकेशन की विकास दर में हुई वृद्धी
आपको बताते चलें कि ड्रीम 11 की वृद्धि किसी चमत्कार से कम नहीं रही है। 2016 में सिर्फ 2 मिलियन यूजर से, प्लेटफॉर्म ने 2020 तक 100 मिलियन का दावा किया था। वहीं साल 2021 में इसका यूजर बेस 140 मिलियन तक पहुँच गया और साल 2024 में यह 200 मिलियन तक पहुँच गया। 2019 में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने के बाद, ड्रीम 11 का मौजूदा मूल्यांकन 65,000 करोड़ रुपये है, जो इसे गेम 24/7 और मोबाइल प्रीमियर लीग के साथ भारत की शीर्ष तीन स्पोर्ट्स ऐप कंपनियों में से एक बना दिया है।
हर्ष जैन सफलता की एक मिसाल
एक इंटर्न से सीईओ तक हर्ष जैन की प्रोग्रेस दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प के साथ, कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। आज, ड्रीम 11 और जैन असाधारण सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने के प्रमुख उदाहरण हैं।
ड्रीम 11 भारत के फैंटेसी स्पोर्ट्स परिदृश्य पर अपना दबदबा बनाए हुए है, हर्ष जैन की कहानी महत्वाकांक्षा, फ्लेक्सिबिलिटी और खेल उद्योग में टेक्नोलॉजी की रिवॉल्यूशनरी पावर की जबरदस्त कहानी है।
यह भी पढ़ें: Stock Market: आज शेयर मार्केट की शुरुआत रही कमजोर, निफ्टी और सेंसेक्स भी कई अंक फिसले
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
