नई दिल्ली, जनवरी 17। किसी नए या अनजान से क्रिप्टो टोकन का हजारों-लाखों या करोड़ों फीसदी तक रिटर्न देना अब कोई पुरानी बात नहीं रह गया है। आपने भी ऐसे ढेरों टोकन और कॉइन के बारे में सुन लिया होगा। इस बीच एक क्रिप्टो टोकन है जो अपनी चमक वापस पाने के लिए जोर लगा रहा है। मगर ये अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से बहुत पीछे है। पर इस टोकन ने करोड़ों नहीं बल्कि अरबों फीसदी का रिटर्न दिया है। ये एक एकता कॉइन। जानते हैं इस कॉइन की डिटेल।
2.9 अरब फीसदी की उछाल
एकता टोकन में पिछले हफ्ते 2.9 अरब प्रतिशत की तेजी देखी गयी। मगर इसके बावजूद यह अभी भी अपने पिछले शिखर से 96 प्रतिशत नीचे है। कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार कल शाम तक एकता ने पिछले सात दिनों में 2,893,266,376 फीसदी की तेजी हासिल की। ये 0.00000001396 डॉलर के रेट से 0.4039 डॉलर पर पहुंच गया।
निवेशकों की बल्ले-बल्ले
कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार एकता ने कल शाम तक पिछले सात दिनों में 2,893,266,376 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका मतलब है कि टोकन ने सिर्फ 1 रुपये के निवेश को 2.98 करोड़ रुपये में बदल दिया। ये अजीब और अविश्वसनीय है। निवेशक इस तरह के मुनाफे के बारे में सोचने को लेकर भी असहज होंगे। मगर ये हकीकत है।
क्या है एकता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एकता एक ब्लॉकचेन है जो फिजिकल एसेट्स और कम्युनिटीज को ऑन-चेन में लाती है और अपनी पहली पब्लिक लिस्टिंग की ओर बढ़ रही है। इसने सीड फंडिंग और प्राइवेट बिक्री में 50 लाख डॉलर से अधिक जुटाए हैं। जानकार कहते हैं कि डिजिटल वर्ल्ड के साथ फिजिकल वर्ल्ड को जोड़ने के उद्देश्य से प्रोफिट बनाने के लिए ये एक खास मामला है। ये लोगों के लिए नए आर्थिक अवसरों को अनलॉक करती है।
कितनी है मार्केट कैप
जानकारों के अनुसार अधिकतर इतनी तेजी वाली क्रिप्टो को आप उनके ऊंचे स्तरों पर नहीं बेच सकते। इसलिए इन्हें आम तौर पर इस तरह से प्रोग्राम किया जाता है। जानकार लोगों को इस तरह के एक बार के चमत्कारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। यह टोकन 50 लाख डॉलर से कम की कुल मार्केट कैप के साथ बहुत छोटे स्तर पर काम कर रहा है। हालांकि वॉल्यूम में 92 प्रतिशत की गिरावट और केवल 2,250 डॉलर का ट्रेड खरीदारों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
कितने टोकन हैं सप्लाई में
बता दें कि एकता के सप्लाई में 12,097,924 टोकन हैं और अधिकतम आपूर्ति 420,000,000 टोकन पर सीमित है। ये खुलासा कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों में हुआ है। एकता का मिशन क्लीनटेक, वाइज टेक, ओशियन स्टार्टअप, वैकल्पिक दवाएं, पर्माकल्चर और एक्वापोनिक्स के उद्देश्य से प्रोजेक्ट के विकास को बढ़ावा देना है। एकता ने एक एनएफटी मार्केटप्लेस और एकता हाइबेक्स, एक हाइबेक्स (एक हाइब्रिड एक्सचेंज) के साथ एक बड़े एकतावर्स की योजना बनाई है। एनएफटी और ब्लॉकचैन-आधारित गेम वैश्विक क्रिप्टो ट्रेंड्स की अनियमितताओं के प्रति कम संवेदनशील हैं, इसलिए एकता प्ले टू अर्न गेम्स और डेफी का लाभ उठाने में सक्षम है।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
