Happy Mother's Day 2025: हर साल मई महीने का दूसरा रविवार एक ऐसे इंसान को समर्पित होता है, जिसकी ममता और त्याग की कोई तुलना नहीं की जा सकती और वो हैं हमारी "मां"। हर साल की तरह इस बार भी 11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मां के दिन के नाम से जाना जाता है और ये दिन मां के लिए कुछ खास पल बनाने का मौका होता है।

मां हर रिश्ते से ऊपर
मां वो रिश्ता है, जो हर दर्द में संबल बनती है, हर खुशी में पहली मुस्कान होती है। जब कोई साथ नहीं होता, तब भी मां होती है। मां की ममता बिना शर्त होती है और उसका प्यार किसी ईनाम का मोहताज नहीं। इसलिए मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं एक एहसास है।
मदर्स डे को बनाएं खास (Mother's Day)
इस दिन को खास बनाने के लिए कोई बड़ा तोहफा जरूरी नहीं। मां के लिए कुछ प्यार भरे शब्द एक छोटा-सा मैसेज या एक दिल से निकली शायरी भी उसके लिए दुनिया की सबसे कीमती चीज हो सकती है। चाहे आप पास हों या दूर एक भावनाओं भरा संदेश मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
प्यारे शब्द जो कहें मां से दिल की बात
"मां, आपने मुझे चलना सिखाया, गिरने पर उठाया और हर मोड़ पर मेरा साथ निभाया। आप मेरी दुनिया हैं।"
"जब सब साथ छोड़ देते हैं, तब मां का आंचल ही एकमात्र सहारा होता है।"
"मां के बिना जीवन अधूरा है, जैसे बिना धूप के सवेरा।"
"आपकी ममता में वो जादू है, जो हर परेशानी को पल में भगा देती है।"
मां के लिए भावनाओं से भरी शायरी
"कभी शिकायत नहीं की,
कभी थकान नहीं जताई,
मां ने हर दर्द हंसकर सहा,
हमारी खुशी में अपनी दुनिया बसाई।"
"तेरी ममता का कोई मोल नहीं,
तेरी हंसी का कोई तोल नहीं,
दुनिया की भीड़ में एक ही चेहरा है ऐसा,
जो हर बार बिना कहे सब बोल जाए - मां!"
"जो हर दिन हमें सिखाती रही,
खुद भूखी रहकर भी खिलाती रही,
वो फरिश्ता कोई और नहीं,
मेरी मां ही है जो हमेशा मुस्कराती रही।"
भावनाएं ज़रूरी हैं, खर्च नहीं
मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा यही है कि हम उसे अपना प्यार खुलकर दिखाएं। महंगे गिफ्ट्स या बड़ी तैयारियों से ज्यादा जरूरी है कि हम समय निकालें और कुछ पल सिर्फ मां के साथ बिताएं। एक कप चाय साथ पी लें एक पुरानी याद ताजा कर लें या फिर बस उसके पास बैठकर कुछ अच्छा बोल दें ये छोटे-छोटे पल ही असल मायने रखते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications