नई दिल्ली, अगस्त 7। दोस्त हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमारे परिवार के सदस्य नहीं होते, लेकिन समय और प्यार के साथ हमारे परिवार की तरह बन जाते हैं। हम उनसे जन्म से नहीं मिलते लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हम लोगों को चुनते हैं और उनके साथ एक विशेष बंधन बनाते हैं और उन्हें 'दोस्त' कहते हैं। वे हमारे सहपाठी, पड़ोसी, सहकर्मी कुछ भी हो सकते हैं। सबसे अहम बात कि हम पापा, मम्मी या किसी भी रिश्तेदार के साथ 'बेस्ट' नहीं लगाते, मगर फ्रेंड के साथ बेस्ट लगाते हैं। समय पर दोस्त काम भी आते हैं। यदि किसी को आर्थिक मदद चाहिए तो वे किसी से कहे या न कहे पर अपने खास दोस्त से जरूर कहता है। ऐसे में आपका भी फर्ज है कि इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को खास तोहफा दें। ये तोहफा ऐसा हो जो उनके जीवन भर काम आए। ये एक फाइनेंशियल गिफ्ट होना चाहिए। आइए जानते हैं आपके बेस्ट फ्रेंड के लिए बेस्ट फाइनेंशियल गिफ्ट क्या हो सकते हैं।
एफडी
हाल ही में इंडियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 4 अगस्त 2022 से प्रभावी हो गयी हैं। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाते ही बैंकों ने एफडी रेट बढ़ाना फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में आप अपने फ्रेंड को एफडी करा कर दे सकते हैं, जो उसके काम आ सकती है।
शेयरों का गिफ्ट
कुछ ब्रोकर ई-डीआईएस सुविधा का उपयोग करके शेयरों को गिफ्ट में देने की ऑनलाइन सुविधा देते हैं। इसमें कोई फिजिकल डॉक्यूमेंट्स जमा करना शामिल नहीं होता। शेयर लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इस तरह आप ये गिफ्ट भी अपने दोस्त को दे सकते हैं। लंबे समय आपके फ्रेंड को काफी फायदा मिलेगा।
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड में निवेश दो तरह से होता है। एक लम्पसम और दूसरा एसआईपी। आप अपने फ्रेंड के लिए लम्पसम निवेश करके म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। फिर यदि आपके दोस्त चाहे तो उसमें एसआईपी जारी रख सकते हैं। वरना आपके द्वारा किए गए लम्पसम निवेश पर फायदा ले सकते हैं।
पीपीएफ
पीपीएफ भी एक खास तोहफा हो सकता है। आप अपने दोस्त का पीपीएफ खाता खुलवाएं और उन्हें हर साल इसमें उनकी सुविधा के अनुसार निवेश करने के लिए प्रेरित करें। पीपीएफ इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसमें किया गया निवेश, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि सब कुछ टैक्स फ्री रहता है। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। आपका फ्रेंड चाहे तो अगले पांच वर्षों के लिए इसकी अवधि को बढ़ा सकता है और 20 वर्षों के बाद मैच्योरिटी राशि प्राप्त कर सकता है।
इंश्योरेंस पॉलिसी
ये भी एक बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। अपने दोस्त को किसी भी इमरजेंसी के लिए तैयार रखने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी काफी बेहतर है। ये हेल्थ इंश्योरेंस या टर्म प्लान हो सकता है। 424 रु प्रति माह में 1 करोड़ रु की लाइफ पॉलिसी ली जा सकती है। ये आपके फ्रेंड के परिवार को भी सुरक्षा देगी।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications