Friendship Day 2025: हर साल अगस्त का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2025 को 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। ये दिन उन खास लोगों के नाम है, जिनके बिना ज़िंदगी अधूरी लगती है यानी दोस्तों के लिए।

जिनसे नाता खून का नहीं, पर जुड़ाव सबसे गहरा
कई रिश्ते जन्म से मिलते हैं, लेकिन दोस्ती वो रिश्ता है जो खुद चुना जाता है। जब ज़िंदगी की रफ्तार तेज़ होती है, तब यही दोस्त हमें रुक कर हंसने की वजह देते हैं। उनकी बातें साथ बिताया हर पल और बिना कहे समझ जाना यही बनाता है इस रिश्ते को खास।
पुरानी यादों में सबसे ज़्यादा जगह दोस्तों की
कभी स्कूल की आखिरी बेंच, कभी कॉलेज की कैंटीन, तो कभी रात की लंबी बातें जब भी बीते वक्त की यादें ताज़ा होती हैं, उनमें दोस्तों की तस्वीर सबसे पहले आती है। दोस्त हमारे सफर का वो हिस्सा होते हैं जो हर मोड़ पर साथ चलते हैं।
मैसेज, शायरी और वीडियो से भर रहे हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
इस साल भी लोग अपने दोस्तों को विश करने के लिए दिल छू लेने वाले शायरी, मैसेज, और थ्रोबैक फोटो शेयर कर रहे हैं। यह वो छोटा-सा तरीका है जिससे हम ये जताते हैं कि दोस्ती आज भी हमारे लिए उतनी ही खास है जितनी पहली बार थी।
दोस्ती के लिए नहीं होते कोई नियम या शर्तें
इस रिश्ते की खूबसूरती ही यही है कि इसमें ना कोई ज़रूरी नियम होते हैं, ना ही कोई समझौते की ज़रूरत। एक सच्चा दोस्त वो होता है जो आपकी ख़ामोशी को भी समझ ले और बिना मांगे मदद को तैयार हो जाए।
फ्रेंडशिप डे क्यों है इतना ज़रूरी?
आज के तेज भागती दुनिया में रिश्तों के लिए समय निकालना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे एक बहुत अच्छा मौका है रिश्तों को फिर से जीने का। अपने पुराने दोस्तों को कॉल करना, मिलना या सिर्फ एक प्यारा सा मैसेज भेज देना ये छोटा-सा कदम दोस्ती को और भी मज़बूत बना देता है।
असली दौलत है सच्चे दोस्त
पैसा, नाम और कामयाबी ज़रूरी हैं, लेकिन एक सच्चा दोस्त वो खजाना है जो वक्त के साथ और कीमती बनता है। जो आपकी बातों को बिना बोले समझे, और हर कठिन घड़ी में आपके साथ खड़ा रहे।
तो इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को बताइए "तुम हो तो सब कुछ है"
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2025!
अपने उस दोस्त को जरूर विश करें, जिसकी वजह से आपकी जिंदगी मुस्कुराती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
